{"_id":"629ba2064953344b631f7da3","slug":"strike-demand-advocate-mandalayoukta-hall-orai-news-knp700638090","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम व तहसीलदार के विरोध में अधिवक्ता लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम व तहसीलदार के विरोध में अधिवक्ता लामबंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी। पिछले पांच दिनों से अधिवक्ता एसोसिएशन द्वारा एसडीएम व तहसीलदार को हटाने की मांग को लेकर चल रही हड़ताल जोर पकड़ने लगी है। शनिवार को बार संघ अध्यक्ष गयादीन अहिरवार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने नारेबाजी की। इसके बाद अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय को कई बिंदुओं पर शिकायती पत्र देते हुए दोनों अधिकारियों के स्थानांतरण की मांग की।
अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने तहसील दिवस में आयुक्त को शिकायतीपत्र देकर बताया कि कालपी परगना के दोनों अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। जब तक उनका स्थानांतरण नहीं किया जाता, तब तक अधिवक्ता खामोश नहीं रहेंगे। कालपी के अधिवक्ताओं के बैठने के लिए तहसील परिसर में निर्माणाधीन हॉल एवं बरामदे का बिना सूचना दिए ध्वस्त करा दिया है। श्रवण कुमार निगम तथा वरुण प्रताप सिंह एडवोकेट को जेल भेजने की धमकी दी। इस संबंध में आमसभा में भी निर्णय लिया जा चुका है। मंडलायुक्त ने वकीलों से कहा कि हड़ताल समाप्त दीजिए। समस्या का समाधान जल्द निकाला जाएगा। इस दौरान राकेश द्विवेदी, दिनेश बाबू श्रीवास्तव, बाबूराम श्रीवास, राजेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।