फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   stray animals grazed farmers' 45 bigha crop

Jalaun News: छुट्टा पशुओं ने चरी किसानों की 45 बीघा फसल

Mon, 06 Nov 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 06 Nov 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
stray animals grazed farmers' 45 bigha crop
मुहम्मदाबाद। डकोर क्षेत्र में अन्ना पशुओं ने शनिवार देर रात मुहम्मदाबाद मौजे में आधा दर्जन किसानों की पैंतालीस बीघा में लगी अर्किल व सफेद मटर तथा चने की फसलें चर डाली है। इसे लेकर रविवार को किसानों ने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत कराने की बात कही है।
विज्ञापन

डकोर क्षेत्र के मुहम्मदाबाद मौजे में छुट्टा पशुओं ने शनिवार रात रियाज खां की बीस बीघा में लगी अर्किल मटर चर डाली। इसके अलावा गंगाचरण, जहूर शाह, मनोज अहिरवार की छह-छह बीघा, भारत सिंह व राजकुमार की तीन-तीन एवं सिराजुद्दीन की दो बीघा में लगी अर्किल मटर व चने की फसलें चर डाली। किसान रियाज खां ने बताया कि वह शनिवार रात 11 बजे तक खेतों पर रहे। पास की गोशाला में भी जाकर देखा तो पशुओं की मौजूदगी थी। लेकिन रविवार के तड़के सुबह 3 बजे पशु गोशाला से निकलकर उनके बीस बीघा के खेत में अर्किल मटर चरते दिखाई पड़े। उन्होंने पशुओं को हांक कर फिर से गोशाला में पहुंचाया। रविवार को किसानों ने जिम्मेदारों के विरुद्ध नारेबाजी कर विरोध जताया है। किसानों ने छुट्टा पशुओं की रोकथाम के लिए डीएम को समस्या से अवगत कराने के लिए प्रार्थनापत्र देने की बात कही है।
विज्ञापन


पहले भी अन्ना पशु चर चुके हैं फसलें
अन्ना पशुओं ने बीती 29 अक्टूबर को भी एक दर्जन किसानों की करीब चालीस बीघा खेतों में लगी फसलें चर ली थीं। मामला एसडीएम अभिषेक कुमार के संज्ञान में आने पर बीडीओ बीके कुशवाहा ने खेतों का स्थलीय निरीक्षण भी किया था। किसानों को अन्ना पशुओं की रोकथाम का आश्वासन दिया था। कहा था कि गोशाला से पशुओं को छूटने का वीडियो बनाकर उन्हें दिया जाए, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed