फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Strained Raam Bhakta Route

रामभक्त रूट से बहके तो बढ़ा तनाव

Fri, 07 Apr 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Fri, 07 Apr 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Strained Raam Bhakta Route
लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

जुलूस के दौरान कुछ उत्साहित राम भक्त  रूट से हटकर अलग मार्ग पर चले गए। इससे दो समुदाय आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से नारेबाजी से माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कुछ राम भक्त झंडा चौराहे से तकिया मैदान की ओर निकलने लगे तो  दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इसी बात पर दोनों ओर से नारेबाजी होने लगी थी। दूसरी ओर अफवाह फैलने से भी कस्बे का माहौल गर्मा गया। तकिया मस्जिद पर हुई झड़प के बाद कस्बे में अफवाह फैल गई। बाजार की दुकानें धड़ाधड़ बंद होने लगीं। तरह-तरह की चर्चा भी होने लगी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एसडीएम एसपी यादव और सीओ संजय शर्मा ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया। प्रशासन ने माहौल की गंभीरता को देखते हुए कुठौंद, सिरसा कलार, माधौगढ़, रेंढ़र, रामपुरा आदि थानों की पुलिस बुलाकर जगह-जगह तैनाती कर दी। अधिकारियों ने दोनों पक्षों के संभ्रांत लोगों से बात कर मामले को शांत कराया। इसके बाद यात्रा वापस अपने रूट से निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ की चूक से बढ़ा बवाल
जुलूस अपने रूट से न भटके, इसके लिए छौलापुर के मकान के पास बैरियर बनाकर माधौगढ़ थानाध्यक्ष अशोक कुमार उपाध्याय की ड्यूटी लगाई गई थी। जुलूस जब झंडा चौराहे पर पहुंचा तो माधौगढ़ एसओ अपना प्वाइंट छोड़कर जा चुके थे। इस पर जुलूस विवादित स्थान की ओर बढ़ गया। इससे माहौल बिगड़ते बिहगड़ते बचा। इसकी जानकारी जब एसडीएम व सीओ को मिली तो उन्होंने माधौगढ़ एसओ को बुलाकर जमकर फटकार लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed