फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Stirred in CHC Nadigaon, sanitized

सीएचसी नदीगांव में हड़कंप, किया सैनिटाइज

Sun, 28 Jun 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Stirred in CHC Nadigaon, sanitized
जालौन में बाजार में भ्रमण करते अपर पुलिस अधीक्षक व अन्य - फोटो : ORAI
कोंच/कालपी। कस्बे के मालवीय नगर निवासी कोरोना संक्रमित युवक नदीगांव सीएचसी में लैब टेक्नीशियन है। इससे सीएचसी में भी हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. देवेंद्र भिटौरिया ने अस्पताल में जारी सभी सेवाओं को दो दिन के लिए बंद कर दिया है और नगर पंचायत कर्मी अस्पताल को सैनिटाइज करने में लगे हैं। संक्रमित के संपर्क में आनेे वाले अस्पताल के दस कर्मचारियों के भी सैंपल लेकर भेजे गए हैं। उधर, कोंच कस्बा और तहसील क्षेत्र के लोगों के लिए यह खबर अच्छी है कि पिछले कई दिनों से नगर में बढ़ रहे कोरोना संक्रमित के बीच अधिकांश लोग ठीक होकर घर लौट आए है। आंकड़ों के अनुसार, पूरे तहसील क्षेत्र में कुल संक्रमितों का आंकड़ा भले ही 67 था, जिसमें सिर्फ नगर क्षेत्र में संक्रमितों की संख्या 48 और गांवों में 19 थी, लेकिन इनमें से लगभग आधे यानी 32 लोग कोरोना को मात देकर अपने-अपने घरों में लौट आए हैं। हालांकि इनमें से दो कोरोना संक्रमितों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इस प्रकार अब तहसील में एक्टिव मामले 33 बचे हैं।
कालपी तहसील में सिर्फ चार पॉजिटिव केस बचे
कालपी। कालपी तहसील क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के एक्टिव केस सिर्फ चार बचे हैं। एसडीएम कौशल कुमार ने बताया कि तहसील कालपी के कस्बा कदौरा में तीन व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव थे। तीनों व्यक्ति ही स्वस्थ होकर घर आ गए हैं। इसी प्रकार कालपी नगर में 28 व्यक्ति कोरोना संक्रमित थे। जिसमें से 24 लोग स्वस्थ होकर अपने घर आ गए हैं। वर्तमान में कालपी नगर में चार एक्टिव केस है। उन्होंने बताया कि नगर में बढ़ते संक्रमित मरीजों की संख्या के कारण 10 रेड जोन बनाए गए थे। जिसमें संक्रमित मरीज न मिलने से 2 ग्रीन, 5 ऑरेंज जोन में परिवर्तित हो गए है तथा तीन अभी भी रेड जोन हैं।
विज्ञापन

पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद बढ़ी सख्ती
जालौन। तहसील क्षेत्र में पहला कोरोना पॉजीटिव मरीज मिलने के बाद पुलिस व प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। शनिवार देर शाम एएसपी डॉ. अवधेश सिंह ने एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला, सीओ सुबोध गौतम व कोतवाल रमेशचंद्र मिश्र के साथ नगर की सड़कों पर गश्त कर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया और घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी। रविवार को बाजार खुलने के बाद एसडीएम, सीओ व कोतवाल ने बाजार में भ्रमण कर बिना मास्क पहने लोगों को चेतावनी देकर लौटा दिया। साथ ही दुकानदारों को निर्देशित किया कि कोरोना के संक्रमण को देखते हुए बिना मास्क के दुकान पर आए ग्राहकों को लौटा दें। मास्क लगाए हुए व्यक्तियों को ही सामान बेचें और सामाजिक दूरी के नियम का पालन कराएं। इस दौरान चौकी प्रभारी संजीव दीक्षित, एसएसआई आनंद कुमार, एसआई देशराज सिंह, त्रिलोकीनाथ मिश्र, शफीक अहमद आदि रहे।

सीएचसी नदीगांव को सैनिटाइज करता नगर पंचायत कर्मी

सीएचसी नदीगांव को सैनिटाइज करता नगर पंचायत कर्मी- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed