फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Stay safe by following traffic rules

यातायात नियमों का पालन कर रहें सुरक्षित

Sat, 26 Nov 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 26 Nov 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Stay safe by following traffic rules
यातायात नियमों की शपथ लेते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
यातायात माह को लेकर शनिवार को शहर के मार्निंग स्टार सीनियर सेकेंडरी एकेडमी के प्रांगण में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य ने बच्चों को यातायात नियमों की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सामने
विज्ञापन


दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर किया। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य रजनीश सिंह ने मुख्य अतिथि व भारत विकास परिषद के सचिव अजय इटौरिया का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बच्चों ने भी स्वागत गीत प्रस्तुत किए। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष युद्धवीर कंथरिया, विजय किशोर ने अपने अपने विचार रखे और बच्चों को दुर्घटनाओं से
विज्ञापन


बचने के तरीके भी बताए।  एएसपी ने बच्चों को बताया कि सदैव वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि को सम्मानित किया गया। इस मौकेे पर विजय
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोर आनंद, अलीम सर ने भी बच्चों को यातायात नियमों के टिप्स दिए। इस अवसर पर हर्ष यादव, क्षितिज यादव, छवि भदौरिया, रिषिराज, सारांश पालीवाल ने मुख्य अतिथि के प्रश्नों का उत्तर देकर पुरस्कार प्राप्त किया। संचालन वरिष्ठ अध्यापक हरिश्वंद्र साहू ने किया। इस अवसर पर भारतीय विकाय परिषद के केे अध्यक्ष युद्धवीर कंथरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed