Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Sparks came out due to wire collision, 10 bigha crop reduced to ashes

Jalaun News: तार टकराने से निकली चिंगारी, 10 बीघा फसल राख

Thu, 18 Apr 2024 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Sparks came out due to wire collision, 10 bigha crop reduced to ashes
आटा। नेशनल हाईवे स्थित साईं मंदिर के सामने बिजली के तार टकराने से चिंगारी निकली। इससे किसानों की फसल में आग लग गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर साईं मंदिर के सामने बिजली के तार आपस में टकरा गए। तारों से निकली चिंगारी गेंहू की फसल पर गिर गई। तेज हवा चलने से चिंगारी ने आग का रूप ले लिया। इससे ग्राम सैदपुर निवासीगण सियानंदन दुबे की चार बीघा गेहूं की फसल, गुलाब यादव की पांच बीघा की गेहूं की फसल और महेवा निवासी साहब सिंह की एक बीघा की गेहूं की फसल राख हो गई।
विज्ञापन

ग्राम सैदपुर निवासी अनिल कुमार की सात बीघा के गेहूं के अवशेष, रामजी विश्वर्मा के पांच बीघा के गेहूं के अवशेष भी जल गए। खेतों में काम कर रहे किसानों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग अधिक होने के कारण बढ़ती चली गई। पुलिस और फायर बिग्रेड को जानकारी दी। फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक किसानों की गेहूं की 10 बीघा फसल और गेहूं के अवशेष जलकर राख हो गए। किसानों ने बताया कि ट्यूबवेल के लिए गई लाइन के तार जर्जर हैं। पोल भी खराब हैं। हवा चलने पर तार आपस में टकरा जाते हैं। बिजली विभाग की लापरवाही ने उनकी मेहनत को जला दिया। आग से करीब डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग की सूचना मिली है। बिजली विभाग के अधिकारियों से बोलकर तारों को कसवाया जाएगा और सर्वे कराकर जल्द से जल्द मुआवजा किसानों को दिलवाया जाएगा। -हेमंत पटेल, एसडीएम, कालपी
उरई। मुसमरिया गांव निवासी भगवानदास बाबा के खेत में बुधवार दोपहर आग लग गई। गेंहू की फसल बोई थी, जिसे एक-दो दिन में ही काटना था। जानकारी के अनुसार मुसमरिया गांव में गेहूं की फसल में आग लग गई। इससे सात बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। किसान ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी को सूचना दी। मौके पर पहुंची गाड़ी ने आग पर काबू पाया। किसान ने बताया कि एचटी लाइन की चिंगारी से आग लगी है।
आटा। अज्ञात कारणों से खेत में आग लग गई। आग से खेत में पककर तैयार खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई । बुधवार को दोपहर में आटा के किसान शिवकुमार कुशवाहा का खेत आटा-भभुआ मौजा में पड़ता है। किसान ने अपने खेत में गेहूं की फसल बोई थी। अचानक खेत में आग लग गई। पास के खेतों में काम रहे मजदूरों ने आग लगने की जानकारी किसान को दी। किसान जब तक खेत पहुंचता तब तक खेत में खड़ी गेहूं की फसल जल चुकी थी। किसान ने बताया कि आग किन कारणों से लगी। इसकी कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल दो लाख का नुकसान हुआ है। पुलिस का कहना है कि आग किन कारणों से लगी इसकी जानकारी की जा रही है।
कुठौंद। ब्लॉक कुठौंद क्षेत्र के गांव सुरावली जालौन के खेतों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप ले लिया। आग से गेंहू की फसल और पराली दोनों जल गईं। किसानों की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। तब तक करीब 11 बीघा गेहूं फसल और 30 बीघा गेहूं की पराली जल गई।
अज्ञात कारणों से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में लगी आग से सुरावली गांव के निवासी विजय पाठक चार बीघा, विपिन सिंह एक बीघा, कैलाश की तीन बीघा, हनु पाठक और विनोद की तीन बीघा व गेहूं की पराली करीब 30 बीघा जलकर राख हो गई। किसानों ने बताया कि आग लगने का कारण समझ नहीं आया। दमकल गाड़ी के देर से पहुंचने से काफी नुकसान हुआ है।

लोगों का कहना है कि समय रहते यदि गाड़ी पहुंच जाती तो नुकसान कम होता। लोगों की मदद से दमकल ने आग पर काबू पाया। क्षेत्रीय लेखपाल को भी घटना की जानकारी दी गई है। एसडीएम जालौन अतुल कुमार ने बताया कि आग लगने की जानकारी मिली है। क्षति की रिपोर्ट संबंधित लेखपाल से बनाकर भेजने के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद पीड़ितों की मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed