फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SP workers out of the bicycle, said plans

साइकिल से निकले सपाई, योजनाएं बताईं

Sun, 01 May 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 01 May 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
SP workers out of the bicycle, said plans
कोंच में सपा की साइकिल यात्रा निकालते सपा जिलाध्यक्ष धीरेंद्र यादव। - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के प्रांतीय आह्वान पर पूरे जनपद में रविवार को साइकिल यात्रा निकाली गई। शहर से लेकर गांव तक पार्टी के नेताओं ने इस भीषण गर्मी में साइकिल चलाई और लोगों को पार्टी की नीतियों के साथ सरकार की लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। पार्टी के कलेंडर व योजनाओं की पूरी जानकारी वाले फोल्डर बांटे गए। पार्टी के जिलाध्यक्ष
विज्ञापन


चौधरी धीरेंद्र यादव ने कोंच में साइकिल यात्रा के दौरान कहा कि जनपद में विकास कार्यों को सपा सरकार में रफ्तार मिली है। फोरलेन से लेकर, पुल, सोलर प्लांट की सौगात मिली। हर वर्ग के लिए लाभकारी योजनाएं चलाई गईं। मुख्यालय पर विधायक दयाशंकर वर्मा ने साइकिल चलाई। मुख्यालय से लेकर गांव की गलियों तक पार्टी के कार्यकर्ता साइकिल यात्रा लेकर
विज्ञापन


निकले। सदर विधायक दयाशंकर वर्मा व प्रांतीय ने नगर अध्यक्ष भानू वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र मौखरी, पंकज भुआ, कोषाध्यक्ष राजीव शर्मा समेत अन्य नेताओं के साथ साइकिल चलाई। अंबेडकर चौराहे से लेकर शहीद भगत सिंह चौराहा होते हुए डीवी कालेज और फिर वार्डों में साइकिल यात्रा की टोलियां रवाना हो गईं। कोंच संवाददाता के अनुसार
विज्ञापन
विज्ञापन


सरोजिनी नायडू पार्क से सपा जिलाध्यक्ष चौधरी धीरेन्द्र यादव ने साइकिल यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान सपा नगर अध्यक्ष गुफरान अहमद सिद्दीकी, संजीव तिवारी, हरिश्चंद्र तिवारी, राघवजी गुर्जर, शीलू पड़री, सईद अहमद खन्ना, इस्लाम बाबा, अरविंद कौशल, यूनिस राईन, रेहान सिद्दीकी आदि मौजूद रहे। जालौन प्रतिनिधि के अनुसार नगर अध्यक्ष

इकबाल मंसूरी, मधुप्रकाश श्रीवास्तव, दीपू त्रिपाठी एवं पालिकाध्यक्ष गुलाब सिंह जाटव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साइकिल जनजागरण यात्रा निकाली। इससे पूर्व छत्रसाल इंटर कॉलेज से सदर विधायक दयाशंकर वर्मा व प्रांतीय नेता प्रदीप दीक्षित ने हरी झंडी दिखाकर नगर में साइकिल यात्रा का शुभारंभ किया। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीराम

पाल व पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बजरिया ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा का शुभारंभ किया।  इस मौके पर इकबाल मंसूरी, दीपू त्रिपाठी, गुलाब सिंह जाटव, श्रीराम पाल, रामदास यादव, रमाकांत निरंजन, अहमद राईन, बब्लू वर्मा, छुन्ना राजावत, सोनू मंसूरी, सद्दाम मंसूरी, अरूण राठौर, राजासिंह यादव आदि मौजूद रहे। कालपी प्रतिनिधि के मुताबिक रेलवे

स्टेशन चौराहे से पूर्व विधायक डा. अरुण मेहरोत्रा ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष कमर अहमद, अरविंद यादव, अजीत यादव, जैनुल आब्दीन, मलखान सिंह, संतराम यादव, इसरार, वीरेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।


गांवों में करेंगे रात्रि विश्राम
सपा जिलाध्यक्ष चौधरी धीरेन्द्र यादव नें बताया कि साइकिल यात्रा में शामिल कार्यकर्ता व पदाधिकारी गांवों में रात्रि विश्राम करेंगे। इस दौरान चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की उपलब्धियां बताई जाएगी। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका निदान भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed