फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SP,police,SDM,FIR,DM

पुलिसकर्मियों पर एफआईआर और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा

Wed, 02 Mar 2022 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
SP,police,SDM,FIR,DM
परिजनों और ग्रामीणों को समझाते एसडीएम जालौन अंकुर कौशिक। - फोटो : ORAI
सिरसा कलार। पजूना गांव के नाले में कूदकर मरने वाले अजय का शव बुधवार की सुबह गांव पहुंचा। तो परिजनों और ग्रामीणों ने कार्रवाई से असंतोष जताते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम जालौन और सीओ के आश्वासन पर करीब पांच घंटे बाद अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

थाना सिरसाकलार पुलिस से बचने के लिए नाले में कूदे जुआरी अजय का शव बुधवार सुबह करीब आठ बजे पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा तो परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर एसडीएम जालौन अंकुर कौशिक और सीओ जालौन संतोष सिंह मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने अधिकारियों के सामने दोषी पुलिसकर्मियों पर एफआईआर और मुआवजे की मांग की। काफी देर समझाने के बाद और उच्चाधिकारियों से बात करने के बाद अधिकारियों ने मुआवजा दिलाने और दोषी पुलिसकर्मियों पर जांच के कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर करीब पांच घंटे बाद परिजन और ग्रामीण माने। तब जाकर अंतिम संस्कार किया गया। एसडीएम जालौन अंकुर कौशिक ने बताया कि परिजन एफआईआर और मुआवजे की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

--------------
भारी पुलिस बल के बीच हुआ अंतिम संस्कार
माता शांति देवी व बहन पूनम, राधा का रो-रो कर बुरा हाल है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मृतक अजय गुप्ता का अंतिम संस्कार हुआ। अंतिम शव यात्रा में गांव के ही आसपास गांव के भी लोग शामिल होने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
इन छह पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई
सिरसाकलार थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह, आरक्षी उमेश यादव, आरक्षी अशद खान, आरक्षी विजय पाल सिंह, आरक्षी गोपेन्द्र सिंह और आरक्षी इंसाफ खान को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed