फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SP,police,FIR,co,ASP

शिकायतों को गंभीरता से लें थानेदार

Thu, 17 Jun 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
SP,police,FIR,co,ASP
कोंच। अपर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने सर्किल के सभी थानों के प्रभारियों और थानेदारों के साथ बैठक की। उन्होंने थानों की अपराध समीक्षा के बाद लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारित करने के भी निर्देंश दिए। कहा कि शिकायतों को गंभीरता से लें।
विज्ञापन

कोंच कोतवाली में बुधवार की देर रात पहुंचे एएसपी राकेश कुमार सिंह ने कोतवाली कोंच थाना एट नदीगांव और कैलिया के अपराधों की समीक्षा की। साथ ही इलाके में सक्रिय अपराधियों पर नजर रखने के निर्देशों के साथ यह भी कहा कि बीट सिपाहियों को बीट बुकों में अपने अपने क्षेत्रोंकी छोटी बड़ी गतिविधियों का लेखाजोखा दर्ज करना होगा। थानों पर आने वाली शिकायतों को गंभीरता से संज्ञान में लेकर उचित समाधान करें। खासतौर पर महिला संबंधी अपराधों को प्राथमिकता पर लेकर उनका समाधान करें। इस दौरान सीओ राहुल पांडे, कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी संजीव कुमार, मदनपाल, शफीक अहमद, थानाध्यक्ष एट विनय दिवाकर आदि मौजूद रहें।(संवाद)
विज्ञापन

--
शादी समारोह से बाइक चोरी
जालौन। गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम नवीपुर निवासी मिथलेश कुमार ने बताया कि वह जालौन कोतवाली के जगतपुरा गांव में रिश्तेदार में समारोह में शामिल होने गया था। वहीं से उसकी बाइक चोरी हो गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
दो युवतियां लापता, रिपोर्ट दर्ज
जालौन। शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती को दो युवक बुधवार को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए। युवती के परिजनों ने बताया कि नदीम व रफीक बेटी को बहला फुसलाकर ले गए हैं। कई जगह तलाश करने के बाद भी कहीं पता नहीं चला। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवकों की तलाश शुरु कर दी है। वहीं कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री 19 मई को बाजार गई पर वापस नहीं आई। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुूरू कर दी है।(संवाद)
--------
तमंचे संग एक को पकड़ा
उरई। रेढऱ थाने के उपनिरीक्षक शीलवंत सिहं ने ग्राम लहूदी से वीरेंद्र सिंह निवासी अलौरी थाना गोहद जिला भिंड को पकड़कर 12 बोर तमंचा व दो कारतूस बरामद किए। आर्म्स एक्ट की कार्रवाई कर जेल भेज दिया।(संवाद)

बालक लापता, रिपोर्ट दर्ज
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को उसका सात वर्षीय पुत्र कालोनी से ही लापता हो गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed