फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SP,police,CDO,ADM,DM

नपेंगे समस्याओं का समय पर निस्तारण नहीं करनेवाले अधिकारी

Sat, 18 Sep 2021 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
SP,police,CDO,ADM,DM
संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याएं सुनते डीएम एसपी - फोटो : ORAI
कोंच। संपूर्ण समाधान दिवस में आनेवाली शिकायतों को लेकर डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा कि समयबद्ध ढंग से समस्याओं का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण न करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। संबंधित विभागों के अधिकारियों से फीडबैक अवश्य लें। ताकि निस्तारण में विलंब न हो। इसके अलावा निस्तारण की जानकारी संबंधित शिकायतकर्ता को भी उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

तहसील सभागार में शनिवार को डीएम की अध्यक्षता और एसपी रवि कुमार की मौजूदगी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। कुल 42 शिकायतें आईं जिनमें 5 का मौके पर निस्तारण किया गया। बार संघ के अधिवक्ताओं अध्यक्ष संजीव तिवारी, केके श्रीवास्तव, हल्के सिंह बघेल आदि ने डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए एसडीएम व तहसीलदार कार्यालयों में स्टाफ की कमी को जनहित में दूर करने की मांग की। कोंच फिल्म फेस्टिवल से जुड़े पारसमणि, रंजीत कुशवाहा आदि ने जिले की सरकारी वेबसाइट पर कोंच क्षेत्र से जुड़े पुरातत्व स्थलों को जोड़ने, प्रेक्षागृह निर्माण कराए जाने व नगर के मार्गों का नामकरण स्मृतिशेष स्थानीय विभूतियों के नाम पर करने के लिए मांगपत्र सौंपा। दर्ज शिकायतों के निस्तारण को लेकर डीएम ने अलग-अलग 10 टीमें गठित कीं हैं जो मौकों पर जाकर जांच करेंगी। एसपी ने पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतें ईमानदारी के साथ निस्तारित करने के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ अभय कुमार श्रीवास्तव, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ईओ अशोक कुमार, एसडीएम अंकुर कौशिक, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------
आयुष आपके द्वार स्टाल का शुभारंभ
संपूर्ण समाधान दिवस में सभागार के बाहर कई विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का डीएम ने उद्घाटन कर समुचित जानकारी ली। उन्होंने आयुष आपके द्वार को लेकर आयुर्वेद चिकित्सालय के स्टाल का उद्घाटन भगवान धन्वंतरि के चित्र का पूजन करके किया तथा चिकित्सक डॉ जितेंद्र वर्मा से उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
गलत बैनर पर फटकार लगाई
आपूर्ति कार्यालय द्वारा लगाए गए स्टाल में टंगे बैनर पर अभी भी संपूर्ण समाधान दिवस का नियत दिन मंगलवार अंकित होने पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को डांटते हुए अविलंब नया बैनर बनवाने के निर्देश दिए।
------
युवती का बनाया दिव्यांग प्रमाण पत्र
संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची दिव्यांग युवती तान्या अग्रवाल निवासी पटेलनगर का दिव्यांग प्रमाण पत्र मौके पर ही संबंधित चिकित्सकों ने आवश्यक प्रपत्र जांचकर बना दिया।
----------
फोटो-23-जालौन में संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादी को तिरपाल व राशन देती एडीएम।
निस्तारण पांच दिन में करें
जालौन। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम पूनम निगम व एसडीएम मीनू राणा ने शिकायतों को सुना। इसके बाद निर्देश दिए कि वह शिकायतों का मौके पर जाकर 5 कार्य दिवसों में निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री कार्यालय से समीक्षा के दौरान कोई कोताही मिलने पर कार्रवाई तय है। समाधान दिवस में सिहारी दाऊदपुर निवासी मंजू ने बरसात के कारण कच्चा मकान गिरने की शिकायत कर मदद मांगी। जिस पर एडीएम ने तुरंत दंपती को तिरपाल व राहत सामग्री से संबंधित दो किटें भी दीं जिसमें राशन था। 32 फरियादियों ने शिकायतें पंजीकृत कराईं। जिनमें 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
------------
24 शिकायतों में पांच का निस्तारण
माधौगढ़। एसडीएम सालिकराम की अध्यक्षता व तहसीलदार प्रेमनारायण प्रजापति की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 24 शिकायतें आई। जिसमें पांच का निस्तारण किया गया। इस दौरान बीडीओ संदीप यादव, एसडीओ अभिषेक सोनकर, बीईओ नेत्रपाल सिंह, एडीओ पंचायत छेदालाल आदि मौजूद रहे।

-----------------
शिकायतें 49 आईं, निस्तारण किसी का नहीं
कालपी। कस्बे में शनिवार को उपजिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में तहसील स्तरीय समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें फरियादियों के द्वारा 49 शिकायती पत्र प्रस्तुत किए गए। मौके पर किसी भी समस्या का निस्तारण नहीं किया जा सका। इस मौके पर अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार ने शिकायती पत्र देकर बताया कि तहसील में 10 रुपये कीमत का स्टांप तलब रसीदी टिकट उपलब्ध न होने से वादकारियों को परेशानी उठाना पड़ रही है। इस मौके पर सीओ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार बलराम गुप्ता, खंड विकास अधिकारी अति रंजन सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed