फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SP,mla,record,party,kalpi

कार्यकर्ताओं ने की पार्टी के गद्दारों व भितरघातियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Sun, 17 Apr 2022 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
SP,mla,record,party,kalpi
सपा कार्यालय में बैठक को संबोधित करते कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी। - फोटो : ORAI
उरई। सपा की जिला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें विधानसभा व एमएलसी चुनाव की समीक्षा भी की गई। समीक्षा के दौरान विधानसभा अध्यक्षों नगर, ब्लाक अध्यक्षों सहित पार्टी के नेताओं ने चुनावी हार जीत को लेकर अपने विचार प्रकट किए। कुछ कार्यकर्ताओं में आक्रोश दिखा, जिन्होंने पार्टी के गद्दारों व भीतरघात करने वालों को पार्टी से निष्कासित करने की कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि भले ही वह कालपी विधानसभा से विधायक है। पर वादा करते हैं कि यदि जनपद में किसी भी विधानसभा में किसी भी सपा कार्यकर्ता के साथ अन्याय होता है तो वह सबसे पहले कार्यकर्ता की सुरक्षा और सम्मान की लड़ाई के लिए आगे खड़े होंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सर्वजातीय टीमें बनाकर मासिक बैठक कराएंगे। कालपी विधानसभा में 33 वर्ष से सपा का विधायक नहीं बना। कार्यकर्ताओं ने विनोद चतुर्वेदी को विधायक बनाकर वर्षों पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। पार्टी के कुछ नेताओं ने विधानसभा चुनाव में भीतरघात किया है। उन्होंने कहा की पार्टी कार्यकर्ता बिल्कुल मायूस ना हो और अपनी पूरी ऊर्जा के साथ काम करें। आगामी समय में नगर निकाय चुनाव और 2024 में लोकसभा चुनाव में भी सपा मजबूती के साथ लड़ेगी और ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतेंगी। उन्होंने कहा कि जो संबद्ध संगठन निष्क्रियता दर्शा रहे हैं, उनकी भी शिकायत पार्टी कार्यालय लखनऊ भेजी जाएगी। इस दौरान आनंद यादव, रामरूप यादव, जैनुलाबदीन, अशोक राठौर, गुलाब जाटव, भूरे सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed