{"_id":"62bdea60c5540f422664ae51","slug":"sp-adg-dm-high-alert-highway-orai-news-knp705169047","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच किमी तक पर नहीं मार पायेगा परिंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच किमी तक पर नहीं मार पायेगा परिंदा
विज्ञापन
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करते एडीजी भानु भास्कर व आईजी प्रशांत कुमार व डीएम चांदनी सि?
- फोटो : ORAI
उरई। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध होंगे। जुलाई के दूसरे सप्ताह में जिले में उनका दौरा प्रस्तावित है। इसको लेकर पुलिस अधिकारी लगातार सुरक्षा प्रबंधों का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था परखीं। प्रधानमंत्री की सुरक्षा घेरे का दायरा सभा स्थल से पांच किलोमीटर तक का होगा। इस दायरे में परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। उधर, पांच जुलाई को मुख्यमंत्री के आने की संभावना है। ऐसा माना जा रहा है कि वह तैयारी की जायजा लेने आएंगे।
कैथेरी गांव में सभा स्थल से पांच किलोमीटर के दायरे में जितने भी गांव पड़ते हैं, उन सभी गांवों पर पुलिस की पैनी नजर हैं। गांव के प्रधान, चौकीदार, सचिव और सभी जिम्मेदार लोगों को हिदायत दी है कि यदि गांव में कोई भी नया व्यक्ति आता है तो तुरंत पुलिस को विवरण मुहैया कराया जाए। इसके अलावा इन सभी गांवों के पुराने हिस्ट्रीशीटरों के रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं। उन पर लगातार नजर रखी जा रही हैं। हिस्ट्रीशीटरों के अलावा जो तेजतर्रार और खुराफाती किस्म के लोगों पर भी नजर है। इस दायरे में जितने भी गांव आते हैं, सभी के लाइसेंसी हथियार जमा कराए जाएंगे। पुलिस ने इसके लिए सभी को सूचित भी कर दिया है।
---------------
होटल और ढाबों पर लगातार चेकिंग
एएसपी असीम चौधरी ने बताया कि सभा स्थल से पांच किमी के दायरे में पड़ने वाले ढाबों, होटलों पर लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा शहर के सभी होटलों और ढाबों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। होटलों में ठहरने वाले के पहचान से जुड़े कागजात पुख्ता रखने और पुलिस को लगातार सूचित करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
---------------------
कानपुर-झांसी हाईवे पर होगा डायवर्ट
प्रधानमंत्री की सभा के दिन कानपुर-झांसी हाइवे डायवर्ट रहेगा। एएसपी असीम चौधरी ने बताया कि कानपुर से आने वाले वाहन अजनारी रोड से होते हुए कोटरा पहुंचेंगे। कोटरा से यही वाहन एट और फिर झांसी ओर निकलेंगे। झांसी से आने वाले बड़े वाहन एट से होते हुए कोंच जाएंगे। कोंच से हरदोई गूजर होते हुए गोविंदम ढाबे पर कानपुर-झांसी हाइवे पर चढ़ेंगे। इसी तरह झांसी से आने वाले छोटे वाहन सोमई से हरदोई गूजर होते हुए गोविंदम के पास कानपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
------------
अधिकारियों ने तैयार करवाया ब्लू प्रिंट
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को एडीजी कानपुर जोन भानु भास्कर और आईजी प्रशांत कुमार ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने पुलिस, प्रशासन, पीडब्ल्यूडी, यूपीडा के अधिकारियों के साथ बैठक करके पूरे कार्यक्रम का ब्लू प्रिंट तैयार करवाया। इस दौरान जिलाधिकारी चांदनी सिंह, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी आदि मौजूद रहे।