फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Son hits father with rod over separate living dispute, leads to death

Jalaun News: अलग रहने के विवाद में बेटे ने पिता को मारी रॉड, मौत

Fri, 10 Apr 2026 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Son hits father with rod over separate living dispute, leads to death
जालौन। कोतवाली क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने दुखद मोड़ ले लिया, जहां अलग रहने को लेकर हुए झगड़े में बेटे के हमले में पिता की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मां ने आरोपी को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया है। उसका दो साल से इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के जगतपुरा गांव निवासी संदीप कुमार (45) अपने तीन बेटों सौरभ (21), कलू (16) और शिवम (12) तथा पत्नी अमरवती के साथ रहते थे। बीती सात अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे घर में संदीप और सौरभ ही मौजूद थे, जबकि अमरवती बाहर गई थीं। इसी दौरान अलग रहने और अलग खाना बनाने की बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। इसी बीच सौरभ ने गुस्से में आकर लोहे की रॉड से पिता के सिर पर वार कर दिया। इससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े।
विज्ञापन


घटना के बाद सौरभ घर से निकल गया। कुछ देर बाद जब अमरवती घर लौटीं तो पति को अचेत अवस्था में पड़ा देख शोर मचाया। परिजनों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल उरई पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर कर दिया गया। झांसी में इलाज के दौरान बुधवार रात संदीप कुमार ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह शव गांव पहुंचने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मां अमरवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बेटे सौरभ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अमरवती के अनुसार सौरभ पिछले दो वर्षों से ग्वालियर में इलाज करा रहा था, लेकिन हाल के दिनों में वह दवा लेने से इन्कार कर रहा था।


सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने बताया कि घटना की सूचना पहले पुलिस को नहीं दी गई थी। संदीप की मृत्यु के बाद मामला संज्ञान में आया। इसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। बताया कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार है और उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed