{"_id":"607c78fb8ebc3eb92e77e93e","slug":"some-are-happy-with-scissors-and-some-are-happy-with-bangles-orai-news-knp6242092198","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई कैंची से तो कोई चूड़ियों से हुआ खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई कैंची से तो कोई चूड़ियों से हुआ खुश
विज्ञापन
उरई। निर्वाचन कार्यक्रम के तहत रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रत्याशियों को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया गया। इस दौरान कोई प्रत्याशी कैंची लेकर घर गया तो कोई चूड़ियां लेकर खुश दिखाई दिया। कोई कार पाकर झूम गया तो किसी को मिला गले का हार। बुंदेलखंड की उपयोगी मशीनों को भी चुनाव चिह्नों में जगह मिली। चुनाव चिह्न मिलते ही प्रत्याशियों का उत्साह चरम पर पहुंच गया और कई ने सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार शुरू भी कर दिया।
बता दें कि चुनावी बिगुल बजते ही सभी दावेदार अपने चुनाव चिह्न के लिए उत्साहित थे। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार रविवार को पर्चा वापसी के बाद चुनाव चिह्नों का आवंटन किया गया। इनमे 25 जिला पंचायत सीट के लिए कलक्ट्रेट में आवंटन प्रक्रिया एआरओ प्रतिपाल सिंह चौहान की देखरेख में हुई। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार अपराह्न तीन तक पर्चों की वापसी थी। इसके बाद चिह्नों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की गई। देर शाम तक सभी 356 जिला पंचायत सदस्यों के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्नों का आवंटन कर दिया गया। एआरओ प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि उगता सूरज, चांद-तारा, आरी, गमला, चश्मा आदि चुनाव चिह्न का आवंटन किया गया है।
कोंच संवाद के अनुसार, पंचायत चुनाव में रविवार को नाम वापसी के बाद प्रधानी और बीडीसी के प्रत्याशियों को चुनाव निशानों का आवंटन किया गया। कोरोना कर्फ्यू में हालांकि प्रत्याशियों को ब्लॉक कार्यालय आने की छूट दी गई थी लेकिन ब्लॉक परिसर का नजारा डराने बाला था। बार-बार किए जा रहे अनाउंसमेंट का इतना असर तो हुआ कि प्रत्याशी या उनके साथ पहुंचे सहयोगी मुंह पर तो मास्क लगाए थे लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग बिल्कुल नहीं नजर आई।
विज्ञापन
कोंच ब्लॉक में 62 ग्राम पंचायतों और 64 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव होने हैं। इनमें कुल 580 लोगों ने प्रधानी के दाखिल किए थे जिसमें कुछ डबल सेट में थे। इस प्रकार 572 प्रत्याशी थे जिसमें 113 ने नाम वापस लिए हैं। चुनाव मैदान में अब 459 प्रत्याशी बचे हैं। 308 लोगों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नामांकन किए थे जिसमें दो जांच में निरस्त हो गए थे। रविवार को पांच लोगों ने नाम वापस ले लिए। इस तरह बीडीसी पद पर अब 301 प्रत्याशी मैदान में हैं। ग्राम सदस्य के 382 नामांकनों में 24 जांच में निरस्त हो गए थे, 358 शेष बचे हैं। उधर नदीगांव ब्लाक में में 76 पंचायतों में 650 में 199 वापस हो गए। जिसमें 451 प्रधानी लड़ेगी। बीडीसी में 84 पदों के लिए 669 ने नामांकन किया था। जिसमें 67 ने वापस ले लिया। 602 मैदान में है।