{"_id":"19b6619d3dee5bf5d67b1851e33346b0","slug":"so-far-52-have-caught-imitator-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक 52 पकड़े नकलची गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तक 52 पकड़े नकलची गए
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Wed, 24 Feb 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में नकलचियों के पकड़े जाने का सिलसिला जारी है। बुधवार
विज्ञापन
को दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के भौतिक विज्ञान के पेपर में 6 नकलची पकडे़
गए। बोर्ड परीक्षा में अब तक जिले के परीक्षा केंद्रों पर 52 नकलची नकल
करते पकड़े गए हैं।
गौरतलब है कि जिले में नकल पर शिकंजा कसने के लिए छह उड़न दस्ते, 7 जोनल मजिस्ट्रेट के अलावा 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इसके बावजूद जिले के परीक्षा केंद्रों पर धड़ल्ले से नकल हो रही है। बुधवार को दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के भौतिक विज्ञान के पेपर में 6 नकलची पकड़े गए। इसमें राजकीय इंटर कालेज बाबई में एक छात्र, जनता
इंटर कालेज सिरसा कलार में एक छात्र, आर एन टी छिरिया सलेमपुर में एक छात्रा, छत्रसाल इंटर कालेज जालौन में एक छात्र व बुंदेलखंड इंटर कालेज कोटरा में दो छात्रों पर अनुचित साधन का प्रयोग करने की कार्रवाई की गई। बोर्ड परीक्षा को शुुरू हुए अभी एक सप्ताह ही हुआ है जिसमें केवल पांच दिन पेपर हुए जिसमें हाईस्कूल में 17 व इंटरमीडिएट में 35
नकलची पकड़े जा चुके हं। अब तक की परीक्षा में 52 नकलची पकड़े गए। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र बाबू ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों की कड़ी निगरानी की जा रही है। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर यदि कोई परीक्षार्थी नकल करता है तो उस पर अनुचित साधन प्रयोग करने की कार्रवाई भी की जा रही है।
परीक्षा केंद्रों के बाहर नहीं हो रही सर्च
परीक्षा केंद्रों पर इतनी अधिक संख्या में नोट लग रहे है जिससे यह स्पष्ट है कि परीक्षा केंद्रो के बाहर ठीक ढंग से परीक्षार्थियों की सर्च नहीं की जा रही है। अन्यथा की स्थिति में परीक्षा केंद्र के अंदर परीक्षार्थी के पास कैसे नकल पहुंच जाती है जिसे न तो केंद्र व्यवस्थापक और न ही कक्ष निरीक्षक पकड़ पा रहा है। इनको केवल उड़न दस्ता ही पकड़ पा रहा है।