{"_id":"5f16c9e18ebc3e636d3acad0","slug":"sloganeering-on-the-demand-to-repair-the-road-orai-news-knp572321867","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क की मरम्मत कराने की मांग पर नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क की मरम्मत कराने की मांग पर नारेबाजी
विज्ञापन
अवनीश चंद्र द्विवेदी
- फोटो : ORAI
उरई। झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक के उरई भुआ सेक्शन के रिनियां रेलवे क्रासिंग नंबर 179 पर ट्रैक पर डामरीकरण न होने और सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण आए दिन बाइक सवार गिरकर चुटहिल हो चुके है। कई बार मांग किए जाने के बावजूद ट्रैक पर काम न होने पर सोमवार को कुछ ग्रामीणों ने नारेबाजी भी की और जल्द डामरीकरण कराए जाने की मांग की।
झांसी कानपुर की ओर जाने वाला रेल और सड़क मार्ग के लिए रिनियां रेलवे क्रासिंग से होकर गुजरना पड़ता है। इस क्रासिंग का दोहरीकरण का काम भी हो चुका है। आरवीएनएल की ओर से दोहरीकरण के बाद क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत नहीं की गई। इसके चलते क्रासिंग से गुजरने वाले बाइक सवार आए दिन फिसलकर गिर जाते है। रिनियां, बड़ागांव, कैंथेरी, भुआ, गिरथान, सोमई, एट आदि गांवों के बाइक सवारों को खासी परेशानी होती है। रिनियां गांव के राजीव, सुधांशु, अखिलेश, लला आदि का कहना है कि इस क्रासिंग की मरम्मत के लिए कई बार मांग कर चुके है लेकिन कोई सुनवाई न होने से आए दिन बाइक सवार गिर जाते है। उन्होंने जल्द क्रासिंग की क्षतिग्रस्त सड़क को बनवाने की मांग की।
जाम की भी हो जाती है स्थिति
व्यापारी अवनीश चंद्र ने बताया कि वे व्यापार के सिलसिले में एट की ओर आते जाते है। जब ट्रेन गुजरती है तो क्रासिंग पर जाम की स्थिति हो जाती है। ऐसे में यह क्षतिग्रस्त सड़क परेशानी का सबब बन जाती है। उन्होंने कहा कि कोई बड़ा हादसा हो, इससे पहले रेल प्रशासन सड़क बनवा दें।
विज्ञापन
कई बार गिरते बचे
एट के ग्रामीण त्रिभुवन सिंह का कहना है कि उसे आए दिन उरई खरीदारी के लिए आना पड़ता है। वह कई बार इस क्रासिंग पर गिरते हुए बचा है। उन्होंने दो तीन बार गेटमैन को भी बताया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया है
आरवीएनएल के प्रोजेक्टर डायरेक्टर प्रयांक गुप्ता का कहना है कि इस सड़क की मरम्मत का काम कार्यदायी संस्था केईसी को कराना है। उन्हें अधिकारियों से कहा गया है कि वे जल्द इस सड़क को बनवाए।

रिनिया रेलवे क्रॉसिंग पर नारेबाजी करते ग्रामीण- फोटो : ORAI

त्रिभुवन सिंह राजावत- फोटो : ORAI