फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Six women and two children of thief gang

चोर गिरोह की छह महिलाओं व दो बच्चों को दुकानदारों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Mon, 18 Jul 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Six women and two children of thief gang
कोंच। कपड़ों की दुकान से चोरी करने वाले गिरोह की छह महिलाएं और दो बच्चों को दुकानदारों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। महिलाओं के पास से चोरी के नए कपड़े भी बरामद हुए है। कोतवाली बलिराज शाही का कहना है कि पकड़ी गई महिलाओं से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

कस्बे में पिछले कई दिनों से कपड़े की दुकानों में ग्राहक बनकर पहुंची महिलाओं ने दुकानों से कपड़े चोरी कर लिए थे। इसको लेकर कस्बे के दुकानदार सतर्क थे। रविवार को चोर गिरोह की छह महिलाएं, दो बच्चों के साथ शगुन शूट सेंटर व रामू मंसूरी की कपड़ों की दुकान पर पहुंचीं। दुकान में कपड़े इधर से उधर करने लगी। तब दुकानदारों ने उन्हें डांट दिया। इस पर महिलाएं भागने लगीं। कई दुकानदारों ने उनका पीछा कर रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ लिया। पकड़ी गई महिलाओं के पास से बोरी में चोरी किए गए कपड़े बरामद हुए। इसी दौरान दो महिलाएं भीड़ का फायदा उठाते हुए मौके से भाग गई। दुकानदारों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़ी गई महिलाओं व बच्चों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed