{"_id":"65b945519c621f74930e904d","slug":"simple-marriage-will-have-to-be-promoted-to-stop-wasteful-expenditure-orai-news-c-224-1-ori1004-110237-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिजूल खर्च रोकने के लिए सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देना होगा : जिला पंचायत अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिजूल खर्च रोकने के लिए सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देना होगा : जिला पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
आटा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जिला प्रशासन के सहयोग से मंगलवार को कालपी रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी में सामूहिक विवाह हुआ। यहां 437 जोड़ें विवाह के बंधन में बंधे।
जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि आप सभी वैवाहिक बंधन में बंध रहे हैं। इस योजना का उद्देश्य कन्या के विवाह में होने वाली आर्थिक कठिनाइयों का निवारण, विवाह के अवसर पर होने वाले फिजूल खर्च को रोकना एवं सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देना है। जिससे उनकी सामाजिक स्थिति में सुधार हो एवं विवाह में दहेज पर रोक लग सके।
सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि जब सरकार संवेदनशील होती है तो गरीब-कमजोर लोगों की सुनवाई होती है। उन्हें बिना भेदभाव के पूरी पारदर्शिता के साथ शासन की योजनाओं का लाभ मिलता है। केंद्र व राज्य की डबल इंजन सरकार ऐसी ही संवेदनशील सरकार है।
विज्ञापन
माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि हमें किसी भी सामाजिक कुरीति को पनपने नहीं देना है, जो समाज के विकास में बाधक हो। डीएम राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शासन की बहुत अच्छी योजना है। इस योजना के अंतर्गत 51 हजार रुपए की राशि का प्रावधान किया गया है।
समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आज 437 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत कुल धनराशि 51 हजार रुपए प्रति जोड़ा दिया जाता है। योजना के अंतर्गत सभी धर्म सभी वर्गों के विवाह संपन्न कराए जाते हैं। उन्होंने कहा कि कन्या के खाते में 35 हजार रुपये, उपहार सामग्री, जिसमें चांदी की पायल, बिछिया, एक ट्रॉली बैग, प्रेशर कुकर, 51 पीस स्टील डिनर सेट, दो साड़ी ब्लाउज सहित, दो पेटिकोट, एक पैंट शर्ट, पगड़ी, फेटा, चुनरी, एक दीवाल घड़ी, एक किलो मिठाई दी गई है। इस दौरान जलशक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान, एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन व सीडीओ भीमजी उपाध्याय आदि रहे।