फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Silver coins, cash stolen from former MLA's house

Jalaun News: पूर्व विधायक के घर से चांदी के सिक्के और नकदी चोरी

Fri, 08 Nov 2024 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 08 Nov 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Silver coins, cash stolen from former MLA's house
कालपी। पूर्व विधायक के आवास में घुसकर चोर चांदी के सिक्के व नकदी चोरी कर ले गए। सुबह जब परिजन उठे तो टूटी अलमारी देख चोरी होने का पता चला।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला भट्टीपुरा में पूर्व विधायक डॉ. अरुण मेहरोत्रा का आवास है। बुधवार रात परिजन खाना खाकर अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। जबकि नीचे के तल पर अस्पताल में कर्मचारी व उनके गनर सो रहे थे।
सुबह जब उनकी बड़े भाई रिटायर कैप्टन अनूप मेहरोत्रा की पत्नी सोकर उठीं तो कमरा का ताला खुला हुआ वह कमरे में अंदर गईं। जहां अलमारी के टूटे दरवाजे व बिखरा सामान देखकर चोरी हो जाने की जानकारी हुई।
विज्ञापन

पूर्व विधायक के अनुसार चोर उनके घर से अलमारी में रखे चांदी के सिक्के व दस हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए हैं। सूचना पर पहुंचे सीओ व कोतवाल ने जांच पड़ताल कर पूछताछ की। सीओ बोले, जल्द चोर पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed