फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Shops closed in protest against the encroachment removal campaign

अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में व्यापारियों ने बंद रखी दुकानें

Wed, 29 Jan 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Shops closed in protest against the encroachment removal campaign
जालौन में बंद पड़ी गल्ला मंडी खड़े व्यापारी - फोटो : ORAI
जालौन। प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान एवं व्यापारियों की समस्याओं को लेकर नवीन गल्ला मंडी में थोक गल्ला, फल व सब्जी के व्यापारियों ने मंगलवार को अपनी दुकानें बंद रखीं। अतिक्रमण विरोधी अभियान में व्यापारियों की मांग पर एसडीएम ने दो दिन में खुद अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। अन्यथा की स्थिति में प्रशासन ने अतिक्रमण हटा देने की बात कही।
विज्ञापन

गल्ला व्यापार कल्याण समिति के अध्यक्ष योगेशचंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में गल्ला व्यापारी गोविंद सिंह तोमर, महेंद्र राठौर, संजू, देवेंद्र राठौर, धर्मेंद्र दीवौलिया, भूरे मामा, राजू राठौर, नीरज अग्रवाल, बृजमोहन निरंजन, उदयवीर यादव, पंकज गुप्ता आदि के साथ ही थोक फल एवं सब्जी विक्रेताओं ने एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला को ज्ञापन सौंपकर बताया कि मंडी में आवारा जानवरों के विचरण पर रोक, मंडी में दुकानों के सामने लगे टिन शेड व नीचे फर्श तीन साल से टूटे होने, दीवारें चटकी होने, हैंडपंप खराब होने, लाइसेंसधारियों को दुकानें बनवाकर दिलवाने, मंडी में स्थायी चौकीदार लगाने की मांग की थी। व्यापारियों ने समस्याओं का समाधान न होने पर मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल की भी घोषणा की थी।
विज्ञापन

उधर, 28 जनवरी को प्रशासन द्वारा मंडी में दुकानें के आगे फैले अतिक्रमण हटाने के विरोध में गल्ला मंडी के साथ ही थोक फल व सब्जी की दुकानें मंगलवार सुबह से ही बंद रही। सुबह लगभग 10 बजे पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में गल्ला मंडी में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जाने लगा। तीन दुकानों को हटा दिया गया। इस पर दुकानदारों ने आपत्ति जताते हुए एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला से बातचीत का समय मांगा। एसडीएम ने व्यापारियों को दो दिन में अतिक्रमण खुद ही हटाने के निर्देश दिए। अन्यथा की स्थिति में एसडीएम ने प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी के लिए परेशान हुए लोग
जालौन। इस समय हरी मटर का सीजन चल रहा है। मंडी में हरी मटर खरीद का काम चल रहा है। किसान भी हरी मटर लेकर मंडी में आते हैं। लेकिन मंगलवार को खरीद न होने से किसान परेशान रहे। वहीं, सहालग का भी समय चल रहा है। लोगों के घरों में वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हो रहे हैं। ऐसे में उन्हें थोक सब्जी की आवश्यकता होती है। लेकिन मंगलवार को थोक सब्जी मंडी भी बंद रहने से लोग परेशान रहे। लोगों को कोंच, उरई आदि की मंडी में सब्जी खरीदने के लिए जाना पड़ा।

गल्ला मंडी में अतिक्रमण हटाते कर्मचारी

गल्ला मंडी में अतिक्रमण हटाते कर्मचारी- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed