फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Shooting of 'Bundlekhand Ke Sholay' film in Bundeli language

बुंदेली भाषा में हो रही ‘बुंदेलखंड के शोले’ फिल्म की शूटिंग

Tue, 21 Jul 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Shooting of 'Bundlekhand Ke Sholay' film in Bundeli language
बुंदेलखंड के शोले शॉर्ट फिल्म के कलाकार - फोटो : ORAI
जालौन। नगर के प्रतिभावान कलाकार एमएमसी फिल्मस के बैनर तले बुंदेली भाषा में बुंदेलखंड की शोले फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। कॉमेडी से सजी इस फिल्म को अगस्त माह में यू ट्यूब पर रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर के प्रतिभाशाली युवाओं द्वारा यू ट्यूब पर एमएमसी फिल्मस नामक चैनल बनाया गया है। जिस पर नगर के युवाओं द्वारा अभिनीत शॉर्ट फिल्मों का प्रदर्शन किया जाता है। अब तक यू ट्यूब प्लेटफॉर्म पर सामाजिक संदेश देने के साथ ही थ्रिलर, कॉमेडी, एक्शन आदि जॉनर की दो दर्जन से अधिक शॉर्ट फिल्मों का प्रदर्शन हो चुका है। जिन्हें दर्शकों ने भरपूर सराहा है। इस पर निर्देशक रोहित गुप्ता मशहूर शोले फिल्म की रीमेक बुंदेलखंडी भाषा में बनाने जा रहे हैं। जिसका नाम बुंदेलखंड की शोले होगा। यह शॉर्ट फिल्म कॉमेडी से भरपूर होगी। इस शॉर्ट फिल्म को बनाने के लिए लोकेशन तय हो चुकी है साथ ही शूटिंग भी शुरू हो गई है। निर्देश रोहित गुप्ता ने बताया कि इस फिल्म में नगर के युवा मोहम्मद मुस्तकीम सरदार गब्बरसिंह का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने इस किरदार को तोतला बनाया है। अमिताभ बच्चन के किरदार में शिवम सेंगर होंगे। किरदार का नाम जीरा होगा। इस किरदार की एक कमजोरी है कि उसे कम दिखता है। वहीं, धर्मेंद्र के किरदार में आशीष राज वर्मा होंगे और उनके किरदार का नाम वीरा होगा। उनकी कमजोरी है कि वह कम सुन पाता है। इन तीनों के बीच जो केमिस्ट्री होगी वह काफी मजेदार और देखने लायक होगी। इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। अगले महीने इसे यू ट्यूब पर रिलीज करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed