{"_id":"6525a06259d96c46680c1c34","slug":"shivani-tops-in-long-jump-and-800-meter-race-orai-news-c-224-1-ori1001-5260-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: लंबी कूद और 800 मीटर दौड़ में शिवानी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: लंबी कूद और 800 मीटर दौड़ में शिवानी अव्वल
विज्ञापन
उरई। नगर के डॉ. बृज बिहारी सरस्वती विद्या मंदिर पटेल नगर में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई। इसमें 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
मंगलवार को संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता डॉ. बृज बिहारी सरस्वती विद्या मंदिर पटेल नगर उरई में हुइ। इसमें करीब 200 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में 1500 मीटर की दौड़ में निखिल प्रताप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक और पांच हजार दौड़ में संजय कुमार प्रथम स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में जैनेंद्र सिंह पहले स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में संगम राजपूत प्रथम स्थान पर रहीं, तीन हजार मीटर दौड़ में तान्या यादव पहले स्थान पर रही।
लंबी कूद एवं 800 मीटर दौड़ में शिवानी चौधरी ने पहला स्थान पाया। ऊंची कूद में कशिश सोनी पहले स्थान पर रही। किशोर वर्ग में चक्का फेंक में हर्षित यादव पहले स्थान पर रहे, जबकि भाला फेंक में वर्षा रैकवार प्रथम स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में ऊंची कूद एवं 100 मीटर दौड़ में सुमित ने पहला स्थान पाया।
खिलाड़ियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य रामगोपाल त्रिपाठी और अनूप चतुर्वेदी ने शील्ड और माला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर यजुवेंद्र शर्मा, अशोक द्विवेदी,गोविंद श्याम, शारीरिक शिक्षा के आचार्य रामबाबू स्वामी उपस्थित रहे।