{"_id":"58e7d9e34f1c1bdc315b82e5","slug":"sharpening-sunbeam-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप के तेवर तीखे, बिलबिलाए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप के तेवर तीखे, बिलबिलाए लोग
अमर उजाला जालौन
Updated Fri, 07 Apr 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
धूप के वक्त पसरा सन्नाटा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी शबाब पर है। अप्रैल में ही मई व जून जैसी सूरज की तपिश पड़ रही हे। शुक्रवार को तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल रहा। दोपहर के वक्त जहां सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
अप्रैल की शुरुआत से गर्मी के तेवर और तीखे हो गए हैं। सुबह 8 बजे से ही तेज धूप से लोगों का बुरा हाल है।
शुक्रवार को भी चिलचिलाती धूप से लोग परेशान रहे। दोपहर के वक्त सूरज की तपिश और तेज होने के चलते शहर के अति व्यस्ततम तिराहा घंटाघर, बजरिया, माहिल तालाब, कालपी बस स्टैंड, राठ बस स्टैंड, जेल रोड, स्टेशन रोड पर सन्नाटा सा नजर आया। युवतियां चिलचिलाती धूप से बचाव करने के लिए दुपट्टा बांधकर सड़कों पर निकली। वहीं, धूप से बचने के लिए रिक्शा चालक व हाथ ठिलिया मजदूर पेड़ों की छांव में आराम फरमाते नजर आए।
विज्ञापन
सूरज की तपिश कम होने के बाद देर शाम को बाजारोें व चौराहों में चहल पहल दिखाई दी। तापमान करीब 33 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, गर्मी शुरू होने के बाद भी नगर में कहीं पर प्याऊ नहीं खुले हैं, इस वजह से तेज धूप में निकलने वाले लोगों को प्यास बुझाने के लिए दुकानों से पाउच खरीदना पड़ता है।
विज्ञापन