फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Shamshad and Harsh won

दौड़ में शमशाद व सामान्य ज्ञान में हर्ष ने मारी बाजी

Wed, 23 Nov 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 23 Nov 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Shamshad and Harsh won
विजेता छात्रों का पुरस्कार देते एसडीएम - फोटो : अमर उजाला
शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए जहां शिक्षकों को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना होगा वहीं अभिभावकों को भी अपना सहयोग व समय देना होगा। यह बात उपजिलाधिकारी ने ग्राम कुदरा में आयोजित शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी के दौरान कही। इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित
विज्ञापन


प्रतियोगिता में दौड़ में शमशाद व सामान्य ज्ञान में हर्ष ने बाजी मारी।  ग्राम कुदरा में उपजिलाधिकारी शीतला प्रसाद यादव की अध्यक्षता एवं खंड शिक्षा अधिकारी विनोद गौतम की उपस्थिति में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। दौड़ प्रतियोगिता में कक्षा 4 के छात्र शमशाद,
विज्ञापन


लंगड़ी प्रतियोगिता में विशाल, कला व सुलेख में छात्रा सृष्टि, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में हर्ष, विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्र मानवेंद्र, प्रशांत व
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप अव्वल रहे। विजेता प्रतियोगियों को उपजिलाधिकारी द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौक पर प्रधानाध्यापिका सुशीला देवी, नीलम सिंह, प्रीति सिंह, लालता प्रसाद, सुनील निरंजन, अखिलेश कुमार, भानु प्रताप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed