फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Several illegal shops were demolished on Rath Road

Jalaun News: राठ रोड पर कई अवैध दुकानें ढहाई

Thu, 20 Nov 2025 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Several illegal shops were demolished on Rath Road
फोटो - 29 राठ रोड पर अतिक्रमण हटाती जेसीबी। संवाद
उरई। शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्ती दिखाते हुए बुधवार को उरई कोतवाली क्षेत्र के राठ रोड पर अभियान चलाया। नगर पालिका और प्रशासन की संयुक्त टीम ने सड़क किनारे कब्जा किए गए निर्माणों को तोड़ते हुए कई अवैध दुकानें, शेड, ठेले और बड़े होर्डिंग हटवा दिए।
विज्ञापन




लंबे समय से नगर पालिका की भूमि पर अवैध रूप से दुकानें बनवा ली थीं। कई व्यापारियों ने बड़े पैमाने पर होर्डिंग लगाकर सार्वजनिक मार्ग को बाधित कर रखा था। कई बार नोटिस देने के बाद भी कब्जाधारियों ने स्थान खाली नहीं किया। इसके बाद प्रशासन ने बुलडोजर चलाने का निर्णय लिया। सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में संयुक्त टीम दोपहर में मौके पर पहुंची और दुकानदारों को अंतिम बार नोटिस दिखाते हुए स्थान खाली करने का निर्देश दिया। इसके बाद बुलडोजर लगाकर अवैध रूप से बनी दुकानें और निर्माण ध्वस्त किए गए। सड़क किनारे रखे सामान को भी हटवा दिया गया। अभियान के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा, ताकि किसी तरह के विरोध या विवाद की स्थिति पर नियंत्रण रखा जा सके। अभियान के बाद राठ रोड पर फैली अव्यवस्था और भीड़भाड़ में काफी कमी दिखी। प्रशासन का कहना है कि शहर को सुचारू यातायात और साफ-सुथरा वातावरण देने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed