{"_id":"59135fc94f1c1b2d3f850fa4","slug":"seven-rounds-for-36-couples","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 जोड़ों ने लिए सात फेरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 जोड़ों ने लिए सात फेरे
अमर उजाला जालौन
Updated Thu, 11 May 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
द्वारचार के दौरान दूल्हे का तिलक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुल्का देवी मंदिर के प्रांगण में पांचाल-विश्वकर्मा कल्याण समिति ने सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया। इसमें 36 जोड़ों ने सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाईं। वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए यूपी के अलावा अन्य राज्यों के जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के लोग कोच पहुंचे।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्य अतिथि एवं पूर्व जुडीशियल मजिस्ट्रेट लालाराम विश्वकर्मा व शिवसेवक विश्वकर्मा ने कहा कि समिति का प्रयास सराहनीय है। ऐसे सम्मेलन सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देते हैं। इसके बाद सभी जोड़ों ने मंच पर आकर एक-दूसरे के गले में जयमाला डाली और फिर एक ही पंडाल के नीचे सभी जोड़ों ने अग्नि के समक्ष सात फेरे लेते हुए सात जन्मों का साथ निभाने की कसमें खाई।
विज्ञापन
जोड़ों को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह निरंजन छुन्ना, विधायक मूलचंद्र निरंजन, पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया, चंद्रप्रकाश बबलू, अवधेश विश्वकर्मा आदि ने आशीर्वाद दिया। संचालन मूलचंद्र पांचाल ने किया। इससे पूर्व आयोजन समिति के पदाधिकारियों सुल्तान सिंह पांचाल, लटोरे, गोधन पांचाल, आकाश पांचाल, डॉ. धर्मेंद्र, नरेंद्र पांचाल, मनोज कुमार, रामकुमार, रामेश्वर बाबा, कमलेश दादी, कढोरे लाल, मनोज कुमार मियांगंज, भगवान दास अटा, राजेंद्र एट भी मौजूद रहे। समिति की ओर से जोड़ों को उपहार भी भेंट किए गए।
विज्ञापन
इनका हुआ विवाह
रीता गुहानी संग रामू सुरघान, किरन गुहानी संग उमेश सुरघान, पूजा आजाद नगर कोंच संग मोहन दबोह, रोशनी दबोह संग सोनू नदीगांव, आरती ऊमरी संग आशू झांसी, रजनी दबोह संग राघवेंद्र ऊमरी, रूबी ऊमरी संग अयोध्या प्रसाद साकिन, कल्पना मिहोना संग धर्मेंद्र बाबू नवादा, अर्चना सलेमपुर संग हेमंत मिझौना, राजकुमारी ललूपुरा संग लालसिंह मिझौना, पूनम जसवंतपुर संग पंकज मिझौना, प्रगति देवी देवई संग सोनू पिपरौआ, नेहा गोबर्धनपुरा संग राहुल गौड़ ररुआ, रीना तरगुवां संग महेंद्र रौन, कामिनी गोवर्धनपुरा संग राजीव मरसेनी बुजुर्ग, आराधना गोवर्धनपुरा संग गोविंद नवादा, नेहा मदारीपुर संग धर्मेंद्र बाबली, आरती इकोरापुरा संग चंद्रशेखर लहार, महादेवी मछंड संग आनंदस्वरूप देबई, मोहिनी मछंड संग आशुतोष मेंहदा, खुशबू नयेगांव संग रामू रुरई, पूनम रौराकोट संग ब्रजेश रावली, निशा डबरा संग अमित कुरथर, मोहिनी चमरौआ संग रवींद्र जैतपुरा, ज्योति बरैठी खुर्द संग प्रमोद इकमिली, बबली नदीगांव संग रिंकू अचलपुरा, सोनम बकुंआ संग प्रवीण चिरावली, रीता कुम्हड़ार संग चिंतामणि दिगारा, नीलम दिगारा संग सचेन्द्र पूरा बिरधा, नीलम निनावली संग महावीरशरण खकल, शोभा लौना संग सुनील निनावली, प्रियंका दबोह संग करतारसिंह भउआपुरा, पूजा व्यासपुरा संग पवन सजोखरी, प्रीति दिगवां संग अर्जेश भड़ारी, रजनी एरच संग अश्विनी खनुआं, अनुराधा सिरसा तिवारी संग मनोज जगम्मनपुर शामिल हैं।