फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Seven killed, including five farmers in cold weather

ठंड से पांच किसानों समेत सात की मौत

Mon, 08 Jan 2018 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Mon, 08 Jan 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
Seven killed, including five farmers in cold weather
कूड़ा, लकड़ियां जलाकर ठंड से बचने की कोशिश करते बच्चे। - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

 कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम अलीपुर निवासी पूर्व कोटेदार व किसान सूर्यपाल सिंह (61) रविवार रात खेत पर रखवाली कर रहे थे। सर्दी लगने से उनकी तबियत बिगड़ गई। वह किसी तरह घर पहुंचे और गिर पड़े। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदौरा ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, कदौरा के ही मवई अहीर गांव निवासी सुरेश कुमार (25) पुत्र स्व. रामशरण रविवार रात खेत पर पानी लगाने गया था। सर्दी लगने से उसकी तबियत बिगड़ गई और वह गश खाकर खेत में गिर पड़ा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


आसपास खेतों में रखवाली कर रहे किसानों ने जब सुरेश को गिरा देखा तो दौड़ कर आए। मृत पाकर सुरेश के घर वालों को सूचना दी। इसी तरह कदौरा के जमरेही गांव निवासी हरदेई (74) पत्नी दयाराम शाम को खाना खाने के बाद सोने चली गई। रात में सर्दी लगने से उनकी मौत हो गई। सुबह काफी देर तक उनके न उठने पर परिजन पास में गए तो उन्हें मृत पाया। उधर, डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा निवासी धनपत (32) पुत्र जमुनादास रात में खेत में पानी लगाने गया था। काम करते समय सर्दी लगने से उसकी तबियत बिगड़ गई। वह तुरंत घर पहुंचा और रजाई ओढ़कर लेट गया।
विज्ञापन


कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम खड़गुई निवासी मुलू (52) रात में खेत पर फसल की रखवाली करने गए थे। सर्दी लगने से वह गश खाकर खेत में गिर पड़े। कुछ ही देर में मुलू की मौत हो गई। आसपास के किसानों के देखने के बाद उन्होंने परिजनों को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों ने गांवों में सर्दी से हुईं किसानों की मौत की सूचना अपने-अपने तहसील स्तर के अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने उन गांवों के लेखपालों को गांव पहुंच कर जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेखपालों ने जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है। कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम चंदरसी निवासी मोतीलाल (65) पुत्र मिंटाई कोरी रविवार की रात खेत में रखवाली करने गए थे। वह सर्दी लगने से उनकी तबियत बिगड़ गई। सुबह वह खेत से अपने घर जा रहे थे तभी रास्ते में अचानक उन्हें हार्ट अटैक पड़ गया। वे वहीं गिर पड़े। यह देखकर ग्रामीणों ने उन्हें घर पहुंचाया। परिजन आनन फानन में मोतीलाल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए निकले। मगर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने भी उन्हें मृत घोषित कर दिया।


मोतीलाल ने दस बीघा खेत में गेंहू की फसल की थी। वहीं दूसरी ओर कदौरा के ही परोसा गांव निवासी रामकली (70) पत्नी स्व. रामअवतार सोमवार की सुबह शौच के लिए गई हुई। गांव के बाहर सर्दी लगने से वह एक खेत में गिर पड़ी। ग्रामीणों ने उन्हें  खेत पर पड़ा देखा तो वह उन्हें उठाकर घर ले गए। परिजनों ने आनन फानन में कदौरा के एक निजी अस्पताल में रामकली को भर्ती कराया, जहां शाम चार बजे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर गांवों के लेखपालों में मौके पर जांच कर अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed