फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Seeing the wife with her lover, the husband got angry, attacked the lover with knives

Jalaun News: पत्नी को प्रेमी संग देख भड़का पति, प्रेमी पर किया चाकुओं से हमला

Sun, 30 Jul 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 30 Jul 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Seeing the wife with her lover, the husband got angry, attacked the lover with knives
उरई (जालौन)। प्रेमी के साथ जा रही पत्नी को देख पति आपा खो बैठा और उसने पत्नी के प्रेमी पर चाकू से कई वार कर दिए। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को मेडिकल कालेज पहुंचाया जहां उसकी गंभीर हालत देखकर कानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को कुछ ही घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी रुखसाना का विवाह बजरिया निवासी राजू के साथ हुआ था। लेकिन पिछले कुछ वर्षो से रुखसाना ने पति को छोड़कर दूसरे युवक दीपू (23) के साथ रहना शुरु कर दिया था। इससे राजू नाराज चल रहा था। शुक्रवार रात रुखसाना दीपू के साथ रिक्शे से करमेर की तरफ जा रही थी। उसे देख राजू आक्रोशित हो गया और राजू ने दीपू पर चाकू से कई बार कर दिए। जिससे राजू खून से लहूलुहान होकर गिर पड़ा। सरेआम वारदात होने से आसपास मौजूद लोगों में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से लोगों से पूछताछ कर जांच पड़ताल की। गंभीर हालत देखते हुए दीपू को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। सीओ गिरजाशंकर त्रिपाठी का कहना है कि घटना के बाद कुछ घंटे बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रुखसाना की तहरीर पर आरोपी राजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कबाड़ का दीपू भी करता है काम
शादी होने के बाद रुखसाना और राजू कबाड़ का काम करते थे। लेकिन कुछ वर्षो से रुखसाना से विवाद होने के बाद राजू आगरा चला गया। इसी दौरान रुखसाना दीपू के संपर्क आई और उसी के साथ रहने लगी। दीपू भी कबाड़ का काम करता था। पत्नी को दीपू के साथ उसने चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed