फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Seeing the waterlogged places in the rain, the SDM was upset

बारिश में हुए जलभराव वाली जगहों को देख एसडीएम बिफरे

Sun, 27 Jun 2021 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Seeing the waterlogged places in the rain, the SDM was upset
कोंच। शनिवार की रात एक घंटे हुई मूसलाधार बारिश ने नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। नाले और नालियों की सफाई न होने से बारिश का पानी घुटनों तक सड़कों पर भरा रहा। इससे नागरिकों को आवागमन में भारी दिक्कत हुई। बारिश बंद होने के बाद एसडीएम अशोक कुमार ने जलभराव वाले स्थानों का निरीक्षण कर पालिका के पेंच कसे।
विज्ञापन

डीएम प्रियंका निरंजन ने निकायों को निर्देश दिए थे कि बारिश से पहले सभी नाले-नालियों की साफ सफाई कर ली जाए। पालिका ने उनके निर्देशों का कितना पालन किया, यह शनिवार को हुई एक घंटे की मूसलाधार बारिश ने बता दिया। सड़कों और कस्बे की गलियों के सभी नाले और नालियां उफना गई थीं।
विज्ञापन

घुटनों तक पानी भरे रास्तों पर लोगों का निकल पाना दूभर रहा। चंदकुआं इलाका बारिश बंद होने के घंटों बाद तक जलमग्न रहा। सागर तालाब, गांधी नगर, नईबस्ती, मालवीय नगर, गोखले नगर, राम तलैया, आराजी लेन जैसे इलाकों में जलभराव से लोग हलकान रहे। एसडीएम अशोक कुमार बारिश के बाद उन जगहों के निरीक्षण के लिए निकले, जहां जलभराव की सूचना मिली। निरीक्षण के बाद उन्होंने पालिका के पेंच कसे। कहा कि जहां-जहां नाले नालियों की सफाई नहीं हुई है, वहां तत्काल सफाई कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed