फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Seeing the crowd at the form counter, the minister in charge said, open 10 more counters

Jalaun News: पर्चा काउंटर पर भीड़ देख प्रभारी मंत्री बोले, 10 काउंटर और खुलवाएं

Fri, 06 Sep 2024 02:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 06 Sep 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Seeing the crowd at the form counter, the minister in charge said, open 10 more counters
उरई। मेडिकल कालेज का निरीक्षण करने पहुंचे प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने पर्चा काउंटर पर भीड़ लगी देखकर दस अतिरिक्त काउंटर तत्काल शुरू करने के निर्देश दे गए। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा को देखते हुए दस नए काउंटर खोले जाएं। इसके साथ ही लोगों को किस विभाग में जाना है, इसकी सांकेतिक व्यवस्था की जाए। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य जगहों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिले के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने गुरुवार को मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी, ओपीडी, आयुष्मान भारत योजना केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मरीजों को उपचार के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। इसके लिए ओपीडी के मेन गेट पर हेल्प डेस्क बनाया जाए। जिससे मरीज को किस डॉक्टर या जांच हेतु किधर जाना है इसकी जानकारी रहे, जिससे मरीज व तीमारदारों को भटकना न पड़े।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के दौरान जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि मेडिकल में तैनात डॉक्टर मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार करें। शिक्षक दिवस के अवसर पर ऑडिटोरियम में प्रभारी मंत्री ने कहा कि चिकित्सक व नर्स सेवाभाव के साथ अपने कार्य का निर्वहन करें। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, डीएम राजेश कुमार पांडेय, एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार, सीएमओ एनडी शर्मा, सीडीओ राजेन्द्र कुमार श्रीवास, सीएमएस डॉ. प्रशांत निरंजन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया प्रभारी बने डॉ. प्रशांत निरंजन
उरई। मेडिकल कालेज के सीएमएस डॉ. प्रशांत निरंजन को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। किसी भी जानकारी के लिए मीडिया कर्मी उनसे बात कर जानकारी ले सकते हैं। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य अरविंद्र त्रिवेदी ने पत्र जारी करते हुए मेडिकल कॉलेज की सभी सूचनाओ के आदान प्रदान के लिए प्रशांत निरंजन को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed