फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   See a doctor if you have uneasiness, sleeplessness, heaviness in the head

Jalaun News: बेचैनी, नींद न आए, सिर में भारीपन हो तो डॉक्टर को दिखाएं

Wed, 17 May 2023 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
See a doctor if you have uneasiness, sleeplessness, heaviness in the head
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। हाइपरटेंशन के मामले लगातार बढ़ रहे है। जिला अस्पताल के गैर संचारी रोग सेल में आने वाले मरीजों में तीस फीसदी मरीज हाइपरटेंशन के होते हैं। एनसीडी सेल में तैनात डॉ. गोपाल कृष्ण सोनी का कहना है अगर किसी व्यक्ति का ब्लड प्रेशर बढ़ता है तो उसे सावधानी बरतने की जरूरत है। इसे नियंत्रित करने के लिए खानपान और जीवनशैली में बदलाव की जरूरत होती है। दवाइयों से ज्यादा दूसरे वैकल्पिक उपायों पर ध्यान देना चाहिए। नियमित योगासनों का अभ्यास भी उच्च रक्त चाप की समस्या को नियंत्रित कर सकता है।
उन्होंने बताया कि ब्लड प्रेशर की सामान्य स्तर 120/80 है। इससे कम ज्यादा होने पर चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। एसीएमओ व नोडल अधिकारी गैर संचारी रोग डॉ वीरेंद्र सिंह बताते हैं कि मरीज को हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर या उच्च रक्तचाप के कारण कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। उच्च रक्तचाप रोगियों को हृदय रोग व स्ट्रोक का खतरा अधिक होता है। यह ऐसी बीमारी है, जिसमें शुरुआत में कोई खास लक्षण नजर नहीं आते, लेकिन इसके प्रति जागरूक रहना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि 17 मई को विश्व हाइपरटेंशन दिवस मनाया जाता है। इसके अंतर्गत रक्तचाप, मधुमेह के प्रति जागरुकता, बचाव के लिए कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

इन चीजों से बढ़ता है ब्लडप्रेशर
- भोजन में नमक की अधिकता
- काफी का अत्यधिक सेवन
- स्मोकिंग की लत
- नशा या मादक पदार्थों का सेवन

ऐसे कर सकते हैं बचाव
शारीरिक तौर पर सक्रिय न होने से भी हाइपरटेंशन के शिकार हो सकते हैं। 30 मिनट की रेगुलर एक्सरसाइज शरीर में बल्ड फ्लो को बनाए रखने में मदद करती है। खानपान में साबुत अनाज, फल, सब्जियां और लो फैट डेयरी उत्पादों का प्रयोग करें। मोटापा कम करना चाहिए। अत्यधिक चिंता करने से ब्लड प्रेशर की समस्या पनपने लगती है। इससे बचने के लिए ज्यादातर समय पसंदीदा कामों को करने में बिताएं। पूरी नींद लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाइपरटेंशन के पिछले साल के आंकड़े वर्ष कुल जांच हाइपरटेंशन के मामले
2019-20 101276 3277
2020-21 35523 1803
2021-22 43869 3088
2022-23 47178 5561
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed