{"_id":"639cc111781bfb72f2309446","slug":"second-accused-also-arrested-in-youth-s-murder-orai-news-knp733875624","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: युवक की हत्या मे दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: युवक की हत्या मे दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार
विज्ञापन
कोंच। नदीगांव कस्बे में कुछ दिनों पूर्व युवक की हत्या कर दी गई थी। गुरुवार को हत्याकांड में शामिल मृतक की पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को घटना में दूसरे आरोपी महिला के देवर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कस्बे में 10 दिसंबर को कस्बा के चौपरा मुहाल मोहल्ला निवासी राजेंद्र उर्फ चेनू की हत्या की गई थी। मामले में राजेंद्र के भाई राजकुमार ने तहरीर दी थी। तहरीर में राजेंद्र की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया था। गुरुवार को नदीगांव थाना पुलिस ने आरोपी की पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
घटना में शामिल दूसरा आरोपी नरेश फरार चल रहा था। शुक्रवार को थाना पुलिस की टीम ने उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में रूबी ने बताया कि नरेश से उसके संबंध थे। जिसकी जानकारी उसके पति को हो गई थी। इसी बात को लेकर राजेंद्र और उसके बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद रूबी ने देवर के साथ मिलकर रस्सी से गला घोंटकर पति की हत्या कर दी थी। शव को दरवाजे के बाहर फेंक दिया था।