फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SDO office locked for non-payment of rent

Jalaun News: किराया न देने पर एसडीओ कार्यालय में जड़ा ताला

Tue, 18 Jul 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 18 Jul 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
SDO office locked for non-payment of rent
माधौगढ़। जून 2023 से एग्रीमेंट समाप्त होने और दिसंबर 2022 से किराया न देने पर मकान मालिक सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट रामशंकर ने उप खंड अधिकारी के कार्यालय पर सोमवार सुबह ताला जड़ दिया है। इससे बिजली विभाग में अफरा तफरी मच गई है।
विज्ञापन

बता दें कि उप खंड कार्यालय माधौगढ़ में जून 2015 में खोला गया। सेवानिवृत लेफ्टिनेंट रामशंकर ने बताया कि तत्कालीन एसडीओ सतेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किरायेदार अनुबंध पत्र लिखा गया। जिसमें 600 वर्गफीट मकान छह हजार रुपये प्रतिमाह नियमित किराया अदा करने पर सहमति बनी थी। किरायेदारी का अनुबंध दिसंबर 2022 को समाप्त हो चुका है। इसके साथ ही एसडीओ ने छह माह के लिए जून 2023 तक बढा़ दिया गया।
विज्ञापन

अनुबंध में लिखा है कि अवधि समाप्त होने पर किरायेदारी स्वत: समाप्त हो जाएगी। किराया पूरा देने पर ही मकान मकान खाली होगा। बिजली विभाग से अनुबंध न होने, किराया न मिलने से परेशान मकान मालिक ने सोमवार सुबह कार्यालय के बाहर सूचना चस्पा कर शटर में ताला जड़ दिया। बिल जमा करने, कर्मचारियों के आने दो ताले लगे होने से खलबली मच गई। एसडीओ अभिषेक सोनकर का कहना है कि किराये का सरकारी पैसा नहीं आया है। इसी को लेकर मकान मालिक ने ताला लगा दिया है। विभाग का बाकी काम सब स्टेशन में बैठकर चलाया जा रहा है। उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। निर्देश आते ही निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed