{"_id":"61686ed6b485b416966362e5","slug":"sdm-yamuna-river-co-pandal-orai-news-knp658322948","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थाई तालाब में होगा प्रतिमाओं का विर्सजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थाई तालाब में होगा प्रतिमाओं का विर्सजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी। यमुना नदी के किनारे नगर पालिका परिषद के द्वारा बनाए गए अस्थाई सरोवर में देवी प्रतिमाओं का धार्मिक तरीके से विसर्जन किया जाएगा। विसर्जन स्थल का उप जिलाधिकारी कौशल कुमार ने निरीक्षण करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मालूम हो कि नवरात्र के मौके पर जगह जगह पंडालों में देवी प्रतिमाओं की स्थापना की गई थी। चूंकि देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाना है। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन ने यमुना नदी के किनारे किले घाट में अस्थाई सरोवर बनाया है। हर साल की तरह इस साल भी देवी प्रतिमाओं का विसर्जन सरोवर में किया जाएगा। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार के साथ उप जिलाधिकारी कौशल कुमार ने गुरुवार को किले घाट में पहुंचकर देवी प्रतिमा विसर्जन स्थल का जायजा लिया। उन्होंने जिम्मेदारों को निर्देश दिए कि विसर्जन स्थल पर सफाई के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। उन्होंने बताया कि यमुना नदी के तट पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, गोताखोर व फायर ब्रिगेड के जवान तैनात किए जाएंगे। तहसील के ग्रामीण अंचलों, पुखरायां तथा उरई तक की देवी प्रतिमाओं को भक्त लोग कालपी आकर विसर्जन करते हैं। प्रशासन के द्वारा रूट का भी निर्धारण कर दिया गया है जगह जगह पुलिस के जवानों की तैनाती की व्यवस्था की गई है। (संवाद)