फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SDM,Yamuna,river,co,pandal

अस्थाई तालाब में होगा प्रतिमाओं का विर्सजन

Thu, 14 Oct 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
SDM,Yamuna,river,co,pandal
कालपी। यमुना नदी के किनारे नगर पालिका परिषद के द्वारा बनाए गए अस्थाई सरोवर में देवी प्रतिमाओं का धार्मिक तरीके से विसर्जन किया जाएगा। विसर्जन स्थल का उप जिलाधिकारी कौशल कुमार ने निरीक्षण करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि नवरात्र के मौके पर जगह जगह पंडालों में देवी प्रतिमाओं की स्थापना की गई थी। चूंकि देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाना है। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन ने यमुना नदी के किनारे किले घाट में अस्थाई सरोवर बनाया है। हर साल की तरह इस साल भी देवी प्रतिमाओं का विसर्जन सरोवर में किया जाएगा। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार के साथ उप जिलाधिकारी कौशल कुमार ने गुरुवार को किले घाट में पहुंचकर देवी प्रतिमा विसर्जन स्थल का जायजा लिया। उन्होंने जिम्मेदारों को निर्देश दिए कि विसर्जन स्थल पर सफाई के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। उन्होंने बताया कि यमुना नदी के तट पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, गोताखोर व फायर ब्रिगेड के जवान तैनात किए जाएंगे। तहसील के ग्रामीण अंचलों, पुखरायां तथा उरई तक की देवी प्रतिमाओं को भक्त लोग कालपी आकर विसर्जन करते हैं। प्रशासन के द्वारा रूट का भी निर्धारण कर दिया गया है जगह जगह पुलिस के जवानों की तैनाती की व्यवस्था की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed