फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SDM kept watching while contractor's associates beat up traders

Jalaun News: ब्लॉक में फंसीं ट्रेनें, यात्री हुए परेशान संशोधित

Wed, 30 Jul 2025 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
SDM kept watching while contractor's associates beat up traders
उरई। कानपुर लखनऊ रेलखंड के जैतीपुर स्टेशन पर ट्रैक मरम्मत के काम के चलते मंगलवार को ब्लॉक लिया गया। इस वजह से झांसी से कानपुर जा रही झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, पनवेल-गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस, मुंबई-सीतापुर एक्सप्रेस, ग्वालियर से बरौनी छपरा मेल के अलावा झांसी-कानपुर मेमू ट्रेनों को रोककर चलाया गया। इन ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन


मंगलवार को शहर में बाजार बंदी रहती है। बड़ी संख्या में व्यापारी खरीदारी के लिए कानपुर जाते हैं। ब्लॉक के चलते इंटरसिटी एक्सप्रेस चार घंटे देरी से पहुंची। इस पर व्यापारियों ने नाराजगी जताई। उनका कहना था कि सप्ताह में एक दिन बाजार का बंदी का दिन होता है। उसी दिन शहर से सैकड़ों लोग व्यापार काम के लिए कानपुर जाते हैं। सुबह 10 बजे की बजाय ट्रेन करीब चार घंटे देरी से दो बजे ट्रेन कानपुर सेंट्रल पहुंची।
विज्ञापन


कई व्यापारियों ने पुखरायां, लालपुर उतारकर सड़क मार्ग से यात्रा की। कपड़ा व्यापारी नीरज निरंजन का कहना है कि वह व्यापार के लिए मंगलवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस से कानपुर जाते हैं। उनका रिजर्वेशन भी था। जब ट्रेन काफी लेट होती दिखी तो उन्होंने लालपुर स्टेशन पर उतरकर सड़क मार्ग से कानपुर गए। बजरिया निवासी फिरोज का कहना है कि उनका रेडीमेड का काम है, जिसके लिए वह कानपुर व लखनऊ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को उनको लखनऊ जाना था लेकिन ट्रेन इतनी लेट हो गई कि उनको कानपुर से ही वापस लौटना पड़ा। ब्लॉक के चलते झांसी से लखनऊ की ओर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस चार घंटा, पनवेल से गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस, मुंबई से सीतापुर सीतापुर एक्सप्रेस डेढ़ से दो घंटे देरी से आई। गोरखपुर से यशवंतुपर जाने वाली यशवंतपुर एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से आई। बरौनी से ग्वालियर जाने वाली छपरा मेल साढ़े तीन घंटा, बरौनी से एर्नाकुलम जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटा, गोरखपुर से मुंबई जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस सवा दो बजे देरी से आई। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ट्रैक मरम्मत के लिए ब्लॉक लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed