फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SDM,cow,DM,winter,block

गोशालाओं में दशा में नहीं हो रहा सुधार, बीमार मवेशियों के हो रहे वीडियो वायरल

Mon, 10 Jan 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
SDM,cow,DM,winter,block
कदौरा। बारिश व ठंड से बचाव के इंतजाम न होने से क्षेत्र की मरगांया गांव में संचालित गोशाला में 12 मवेशियों के शव का वीडियो वायरल होने के मामले में वीडीओ को निलंबित कर दिया गया है। बताते चलें कि शुक्रवार को वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू जागरण मंच व विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने इसकी शिकायत शासन से की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने एसडीएम कालपी केके सिंह को जांच दी। एसडीएम ने शनिवार को मौके पर पहुंचकर जांच कर रिपोर्ट सौंपी थी। गोशाला संचालन में दोषी पाए जाने पर डीएम के आदेश पर डीडीओ सुभाष चंद्र ने ग्राम विकास अधिकारी मनोज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की सख्ती भी गोशालाओं की दशा में सुधार नहीं करा पा रही हैं। बारिश से कदौरा ब्लाक की निस्बापुर, हरचंद्रपुर, जमरेही, रैला व परौसा गांव स्थित गोशालाओ में दलदल हो गया हैं। बीमार गोवंश कीचड़ में पड़े हैं। चारे और पानी की व्यवस्था भी नहीं है। उधर, रविवार की सुबह बवीना व कठपुरवा मार्ग में डेढ़ दर्जन से अधिक कंकालों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। विश्व हिंदू परिषद के मोनू पंडित व अन्य पदाधिकारियों ने आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की। डीपीआरओ अवधेश सिंह ने बताया कि गोशालाओं का निरीक्षण किया है। बारिश के अनुसार व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

--------
कई और जिम्मेदारों की भी फस सकती है गर्दन
हिंदू जागरण मंच व विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने शासन को जो रिपोर्ट भेजी है। उसमें ब्लाक के कई जिम्मेदारों की गर्दन फंस सकती है। पदाधिकारियों का आरोप है कि गोशाला में मवेशियों के मरने व भूसे चारे की व्यवस्था न होने की शिकायत लगातार ग्रामीणों बीडीओ, नोडल अधिकारी, सेक्टर प्रभारी सहित अन्य जिम्मेदारों से कर रहे थे। लेकिन किसी ने कोई सुनवाई नही की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
सिकंदर सिंह भी हुए थे निलंबित
एक वर्ष पहले बबीना गोशाला में मवेशियों की मौत कीचड़ व दलदल में फंसने से हुई थी। इसमें नोडल अधिकारी परिवहन आयुक्त धीरज साहू के आदेश पर ग्राम विकास अधिकारी सिकंदर सिंह को निलंबित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed