फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SDM,CM,pcf center,centre,station

समय से पहले खरीद केंद्र बंद, किसान नहीं बेच पाए गेहूं

Tue, 22 Jun 2021 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
SDM,CM,pcf center,centre,station
रीद के अंतिम दिन सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर होती गेहूं की तुलाई। - फोटो : ORAI
उरई। गेहूं खरीद केंद्र समय से पहले बंद करने और खरीद केंद्र का समय न बढ़ाने के विरोध में मंगलवार को कांग्रेसियों ने खरीद केंद्रों पर जाकर धरना प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रांतीय अपील पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से मंगलवार को झांसी रोड स्थित क्रय विक्रय गेहूं खरीद केंद्र एवं स्टेशन रोड स्थित डीसीडीएफ पर धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा ने कहा कि तमाम केंद्र 15 जून से ही बंद कर दिए गए। जिसकी वजह से बड़ी संख्या में किसान अपना गेहूं नहीं बेच पाए। शहर अध्यक्ष रेहान सिद्दीकी, चौधरी श्यामसुंदर, सौरभ दुबे बड़ागांव ने कहा कि सरकार की घोषणाएं केवल हवाहवाई हैं। जबकि मुख्यमंत्री ने स्वयं कहा था कि 22 जून तक तक खरीद होगी। जबकि मौके पर कांटा बंद है। लालू शेख, शैलेंद्र व्यास, केके गहोई, करन सिंह ने कहा कि किसान हित में हर हाल में शासन गेहूं की खरीद सुनिश्चित करें। प्रदर्शन करने वालों में भुवन त्रिपाठी, गुलाब खान, शकुंतला, गयाप्रसाद, अंजनी पाठक, आदित्य मिश्रा, संजीव तिवारी, अशोक सक्सेना, कसीम मंसूरी, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
खरीद बंद होने से किसान परेशान
रामपुरा। ब्लॉक के निनावली रोड पर आरटीआई कॉलेज के पास स्थित गेहूं खरीद केंद्र पर मंगलवार को किसानों के चेहरे मायूस दिखे। बता दें कि शासन द्वारा गेहूं खरीद के लिए 22 जन तक केंद्र चालू रखने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को गेहूं खरीद केंद्र पर अंतिम दिन किसानों की भीड़ लगी रही। बाद में किसानों को मायूस होकर अपना अनाज घर वापस लेकर आना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी आनंद गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र बड़ा होने के कारण किसानों के गेहूं की ज्यादा खरीद नहीं हो पाई हैं। इसके अलावा एक कारण यह भी माना जा सकता हैं कि पूर्व में केंद्र पर 600 क्विंटल के लगभग गेहूं की खरीद हो रही थी लेकिन कुछ दिन पूर्व नए आदेशानुसार गेहूं की खरीद 350 क्विंटल निर्धारित कर दी गई। जिससे काफी किसानों को गेहूं खरीद केंद्र पर रुकना भी पड़ा। मंगलवार की खरीद पूरी हो जाने के कारण गेहूं की खरीद बंद करनी पड़ी हैं। कोशिश की गई हैं कि सभी किसानों का थोड़ा थोड़ा गेहूँ खरीदा जाए, जिसमे कुछ हद तक सफलता भी मिली हैं।

-----
फोटो-12-खरीद के अंतिम दिन सरकारी गेंहू क्रय केंद्र पर होती गेंहू की तुलाई।
अंतिम दिन 15 किसानों की हुई खरीद
जालौन। नवीन गल्ला मंडी में 11 गेहूं क्रय केंद्र संचालित है। पहले 15 जून तक ही खरीद होनी थी। हालांकि सरकार ने 22 जून अंतिम दिन कर दिया था। ऐसे में 15 जून को 7 प्राइवेट गेहूं खरीद केंद्र बंद हो गए। जबकि पीसीएफ, आरएफसी, पीसीएफ गढग़ुवां व जगनेवा केंद्र पर खरीदारी चालू रही। मंगलवार को अंतिम दिन चारों केंद्रों पर महज 15 किसान ही पहुंचे। जिनकी क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद की गई। दोपहर में एसडीएम मीनू राणा ने गल्ला मंडी पहुंचकर चारों क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अंतिम दिन होने पर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। जो भी किसान केंद्र पर पहुंचे उसकी खरीददारी अवश्य ही जाए। बता दें, अंतिम दिन चारों केंद्रों पर 760 क्विंटल गेंहू की खरीदारी की गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed