फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SDM,ado,pm,BDO,block

बीडीओ कोंच ने अधूरे कामों में तेजी लाने के दिए निर्देश

Wed, 14 Jul 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
SDM,ado,pm,BDO,block
कोंच। बीडीओ कोंच शुभम बरनवाल ने अधीनस्थों के साथ बैठक कर लंबित पड़े निर्माण कार्यों को जल्द ही पूरा करने के निर्देश दिए हैं। नदीगांव में बीडीओ ने चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बीडीओ ने बुधवार को कार्यालय सभागार में अधीनस्थों के साथ बैठक कर विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। ग्राम विकास अधिकारी व तकनीकी सहायकों को निर्देश देते हुए खंड विकास अधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायतों में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों की बाउंड्रीवाल, सार्वजनिक शौचालय, निर्माणाधीन पंचायत भवन व पीएम आवास के निर्माण कार्य में तेजी लाएं। मनरेगा के अंतर्गत जारी कामों को भी शीघ्र ही पूरा किया जाए। बैठक में एडीओ नरेश दुबे, विपिन गुप्ता, सुमित यादव, अभिषेक, अनुज, वसीम खान, प्रशांत, योगेश सोनी हरिश्चंद्र आदि रहे। उधर, बीडीओ नदीगांव गौरव कुमार ने बुधवार को क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुरा, गोवर्धनपुरा व खैरावर में पीएम आवास, सार्वजनिक शौचालय के निर्माण कार्य व आंगनबाड़ी केंद्र की बाउंड्रीबाल के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर गुणवत्ता परखी और जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

---------
प्रधान ने लगाया फर्जी प्रस्ताव पास करने का आरोप
कोंच। पनयारा के ग्राम प्रधान श्रीकांत ने मंगलवार की देर शाम कोतवाली पुलिस बताया कि वह ग्राम पंचायत पनयारा का ग्राम प्रधान है। तीन जुलाई को ग्राम के ही निवासी आनंद कुमार ने फर्जी मुहर व हस्ताक्षर बनाकर कृषि कार्य बैठक आयोजित करते हुए प्रस्ताव पास करा लिया। जबकि प्रधान अथवा उनकी उपस्थिति में ऐसा कोई प्रस्ताव पारित नहीं किया गया है और न ही इस प्रकार की मुझे कोई जानकारी है। श्रीकांत की शिकायत पर फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed