{"_id":"5e42f4de8ebc3ee5db0e303d","slug":"scramble-with-the-women-of-the-soldiers-who-reached-for-gambling-orai-news-knp544033961","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुआ पकड़ने पहुंची सिपाहियों की महिलाओं से हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुआ पकड़ने पहुंची सिपाहियों की महिलाओं से हाथापाई
विज्ञापन
कोंच। जुआ पकड़ने पहुंचे कोबरा सिपाहियों की महिलाओं से हाथापाई हो गई। महिलाओं का आरोप है सिपाही बेकसूर युवक को जबरन पकड़कर ले जा रहे थे। महिलाओं ने विरोध किया तो सिपाहियों ने अपने साथी पुलिस कर्मियों को बुला लिया। जिसके बाद महिलाओं ने युवक को भी पुलिस की गाड़ी से उतारकर छुड़ा लिया। सीओ आरपी सिंह का कहना है कि जुआरियों की बात गलत है, दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला बताया जा रहा है।
सोमवार की देर शाम कोतवाली पुलिस को महंतनगर में जुआ खेले जाने की सूचना मिली। ग्रामीणों का आरोप है कि जब मौके पर पहुंचे कोबरा के दो सिपाहियों को कोई नहीं मिला तो सड़क पर खड़े युवक रविकांत की अकारण पिटाई शुरू कर दी। जिस पर वहां मौजूद महिलाओं ने सिपाहियों का विरोध किया। कुछ ही देर में यूपी 112 के सिपाही भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सिपाहियों ने रवि को अपनी गाड़ी में डाल दिया। इससे गुस्साई महिलाओं ने पुलिस पर हमला बोल दिया और सिपाहियों से धक्का मुक्की करते हुए रवि को छुड़ा लिया।
वहीं सीओ का कहना है कि मामला दो पक्षों में आपसी मारपीट का है। पुलिस के साथ हाथापाई की बात गलत है। गांव की महिला ने चार लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट किए जाने की शिकायत की थी। जिस पर ही सिपाही मौके पर पहुंचे थे। चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में भी लिया गया है। मौके पर कौन दरोगा, इंस्पेक्टर और सिपाही गए थे, इस सवाल पर सीओ भी कुछ नहीं कह सके। सीओ आरपी सिंह का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। यदि सिपाही दोषी हुए तो उन पर भी कार्रवाई होगी।