{"_id":"5e2748428ebc3e7d7476de86","slug":"scorpio-entered-the-police-station-with-a-hooter-orai-news-knp5398813189","type":"story","status":"publish","title_hn":"हूटर बजाते हुए कोतवाली में घुसी स्कार्पियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हूटर बजाते हुए कोतवाली में घुसी स्कार्पियो
विज्ञापन
गाड़ी में लगा हूटर
- फोटो : ORAI
कालपी। जिले में सत्ता की रंगबाजी किस कदर छुटभैया नेताओं के सिर चढ़कर बोल रही है, इसकी बानगी मंगलवार को तब देखने को मिली, जब एक स्कार्पियो हूटर बजाते हुए कोतवाली में घुसी। गाड़ी में विधायक का वीआईपी पास भी लगा था। जिसे देखकर एक पल तो पूरे थाने के पुलिस कर्मी सकते में आ गए लेकिन जैसे ही गाड़ी से उतरे युवक को देखा तो कोतवाल माणिकचंद्र का पारा एकदम चढ़ गया। कोतवाल ने सभी पुलिस कर्मियों के सामने न सिर्फ उक्त युवक को फटकारा बल्कि तत्काल हूटर भी गाड़ी से उतरवा दिया।
बता दें कि सिर्फ कालपी ही नहीं बल्कि जिले में करीब 10-15 गाड़ियां न सिर्फ विधायक सांसद लिखाकर सड़कों पर दौड़ रही है बल्कि हूटर बजाकर भी जाम के वक्त रौब दिखाती हैं। इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से भी पब्लिक की ओर से की गई है पर न तो कभी पुलिस और न भी एआरटीओ दफ्तर की ओर से ही ऐसी गाड़ियों पर कोई अभियान चलाया गया। जिसके चलते अब यह गाडिय़ां न सिर्फ थाने चौकियों के बाहर बल्कि अधिकारियों के कार्यालय तक में खड़ी नजर आती है। विधायक सांसद के किसी भी करीबी पर हाथ डालकर कोई अधिकारी इनसे पंगा नहीं लेना चाहता है।
मंगलवार को जिस युवक ने हूटर बजाती स्कार्पियो कालपी कोतवाली के भीतर खड़ी की उसमें भी विधायक का वीआईपी पास लिखा था। बताया जाता है कि युवक रोजाना ही कोतवाली अपनी बाइक से आता जाता है, इतना ही नहीं छोटे छोटे मामलों की पंचायत की जिम्मेदारी भी इसी युवक की रहती है। सत्ता दल के एक संगठन से जुड़े होने के कारण पुलिस पर भी उसका खासा रौब रहता है। इस संदर्भ में सीओ कालपी संजय शर्मा का कहना है कि कोतवाली पुलिस ने हूटर निकलवाकर ठीक किया। ऐसी गाड़ियां को लेकर जल्द ही अभियान भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन
जेसीबी, ट्रैक्टर छुड़ाने को बजते रहे फोन
कालपी। क्षेत्र स्थित महेबा ब्लाक से सोमवार की शाम कोतवाली पुलिस ने मिट्टी का खनन करते हुए आठ ट्रैक्टर व जेसीबी मशीन पकड़ी थी। इसके बाद सभी वाहनों को कोतवाली लाया गया। खनन कर रहे लोग मौके से भाग निकले थे। मंगलवार को भी पूरे दिन वाहनों को छुड़वाने के काफी प्रयास हुए लेकिन वाहन एक भी नहीं छूट सका। कोतवाल माणिक चंद्र पटेल ने बताया कि मामले की जांच एसडीएम कौशल कुमार व सीओ संजय कुमार शर्मा कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। उधर एसडीएम कौशल कुमार का कहना है कि उन्हें मिट्टी खनन मामले की जांच अभी नही मिली है। क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध खनन नही होने दिया जाएगा।