{"_id":"6207fac1cef7013a635fa074","slug":"school-teacher-id-board-baithak-up-orai-news-knp6802930118","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी के लिए कार्मिकों का डाटा वेबसाइट पर होगा अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी के लिए कार्मिकों का डाटा वेबसाइट पर होगा अपलोड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे शिक्षा विभाग ने इस बार कक्ष निरीक्षक, परीक्षकों और अन्य परीक्षा ड्यूटी में लगे कार्मिकों का डाटा मांगा गया है। ताकि उनकी यूनिक आईडी व पहचानपत्र बनाए जा सके। इसके लिए 20 फरवरी तक की तिथि निर्धारित की गई है। प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा ड्यूटी में लगने वाले शिक्षकों का डाटा दिया जाए। जो वास्तविक में शिक्षक है। इसमें किसी छदम का नाम मिलने पर संबंधित प्रधानाचार्य और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
डीआईओएस भगवत पटेल ने बताया कि इस साल बोर्ड परीक्षा में नियुक्त किए जाने वाले कक्ष निरीक्षकों, परीक्षकों और अन्य कार्मिकों की यूनिक आईडी के साथ पहचानपत्र जारी किया जाएगा। इसके लिए सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर शिक्षकों की नवीनतम फोटो, आधारकार्ड, शैक्षिक प्रमाणपत्रों की स्कैन कॉपी, बैंक की खाता संख्या, आईएफसी कोड, बैंक का पता, मोबाइल नंबर सहित परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने हिदायत दी कि विवरण अपलोड करते समय ध्यान रखे कि मृतक या विद्यालय छोड़ चुके शिक्षकों की सूचना अपलोड न की जाए। यही नहीं शिक्षकों से इतर किसी भी शिक्षणेत्तर कर्मचारी का नाम भी अपलोड न करें। वेबसाइट पर 20 फरवरी तक पूरा डाटा अपलोड कर दें।