फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   school,teacher,DIOS,temple,collage

शिक्षक दिवस पर शिक्षण संस्थाओं में हुए कार्यक्रम

Sun, 05 Sep 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
school,teacher,DIOS,temple,collage
एसआरपी इंटर कॉलेज में पूर्व राष्ट्रपति डॉण् राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि देते लोग - फोटो : ORAI
कोंच। पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। शिक्षण संस्थाओं ने कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। प्रबंध समिति द्वारा समस्त शिक्षक परिवार को वस्त्र प्रदान करके सम्मानित किया गया। इस दौरान सतीश अग्रवाल, प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह, सियाराम, शंभूदयाल, शिवकरण सिंह, सर्वाचरण वाजपेयी, श्रीकांत, रामकृष्ण निरंजन आदि रहे। एसआरपी इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में आरएसएस के नगर कार्यवाहक पवन झा, सदर विधायक के प्रतिनिधि सुनीलकांत तिवारी, साकेत शांडिल्य ने विचार रखे। मदरसा कादरिया गुलशने मुस्तफा में भी शिक्षक दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य कारी मोहम्मद असलम रजा ने डॉ राधाकृष्ण के बारे में रोशनी डाली। हाफिज अताउल्ला खां गौरी, अशफाक गौरी, शहजाद, बाबू कुरैशी आदि रहे। नदीगांव के केदारनाथ गुबरेले सरस्वती विद्या मंदिर एवं स्वामी परमहंस सरस्वती शिशु मंदिर में भी शिक्षक दिवस मनाया गया। इस दौरान कृष्णकुमार, दौलत सिंह परिहार, आलोक झा, मालती उदैनिया, चंद्रभान दीक्षित आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन

=---
शिक्षकों ने राधाकृष्णन के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया
जालौन। भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई। नगर के विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों में हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित हुए। सेठ वीरेंद्र कुमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कैलाशी देवी श्रवण कुमार महाविद्यालय, कन्हैयालाल विष्णुचरण महाविद्यालय, एमएलबी इंटर कॉलेज, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, महाराणा प्रताप साइंस एकेडमी, आर एस एजूकेशन सेंटर आदि विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. नितिन मित्तल, भूपेश बाथम, विनीत अग्रवाल, कृष्णश्री गुप्ता, धीरज बाथम, मधुसूदन सिंह, ब्रजेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------
फोटो-14-शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं। संवाद
अच्छा काम करने वाले बच्चे पुरस्कृत
जालौन। एनएसटी ग्रुप ऑफ एजुकेशन जालौन में भी शिक्षक दिवस मनाया गया। स्थानीय गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार आलोक कटियार ने कहा कि बच्चे को मां जन्म देती है। तो गुरु बच्चे को जीवन को जीने की कला सिखाता है तथा जीवन के लक्ष्य के साथ उसे पूरा करने का ज्ञान देता है। प्रबंधक बीएस तोमर ने कहा कि वह गुरु ही है जो बच्चे को आर्थिक, सामाजिक, धार्मिक व नैतिक ज्ञान देता है तथा जीवन बनाने के तरीका सिखलाता है। कार्यक्रम में कोरोना काल में ऑनलाइन शिक्षा के दौरान श्रेष्ठ काम करने वाले 100 बच्चों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गुरू की भूमिका पर आयोजित हुए सांस्कृतिक गीत पर खूब तालियां बटोरी। इस दौरान प्रधानाचार्य भानुप्रताप सिंह, जसवंत सिंह,जगत भूषण सिंह तोमर, सुबल अंसारी, दर्शिका पटेल, संस्कार लाक्षाकार आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
शिक्षक दिवस पर स्कूल को सजाया
रामपुरा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मजीठ में पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन शिक्षक दिवस के रुप में मनाया गया। स्कूल को बच्चों ने फूल पत्तियों से सजाया। शिक्षकों को बच्चों ने उपहार भी दिए। इस दौरान प्रधानाध्यापक उदय करन राजपूत, रविकांत गौतम, प्रवीण तिवारी, श्याम किशोर चतुर्वेदी ने डॉ राधाकृष्णन के बारे में जानकारी दी। छात्र प्रिंस, अमितदीप, सौरभी, निशांत, विमलेश, सचिन, इंद्रजीत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed