फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   school,police,FIR,covid 19,vaccinated

टीम से अभद्रता करने पर एक पर रिपोर्ट

Fri, 21 May 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
school,police,FIR,covid 19,vaccinated
कदौरा। थाना क्षेत्र के गांव बागी में वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करने गए स्वास्थ्य कर्मियों से ग्रामीणों ने अभद्रता कर दी। स्वास्थ्य कर्मियों ने इसकी सूचना अधिकारियों व पुलिस को दी। उधर, स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अभद्रता करने पर गया प्रसाद पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अन्य अभद्रता करने वाले ग्रामीणों की पहचान कर उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम बागी गांव में शुक्रवार की दोपहर स्वास्थ्य कर्मी अनुसुइया, संजू, राखी व उमा देवी गांव स्थित परिषदीय विद्यालय में लगे कैंप में वैक्सीन लगवाने के लिए ग्रामीणों को घर-घर कहने गई थी। स्वास्थ्य कर्मियों के वैक्सीन लगवाने के कहने पर ग्रामीण भड़क गए और अभद्रता करने लगे। इस पर स्वास्थ्य कर्मियों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही आननफानन में चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार, बीडीओ अतिरंजन सिंह और थाना पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे। वैक्सीन के बारे में गलत अफवाह व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अभद्रता कर रहे ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। पर कुछ ग्रामीण नहीं माने और वैक्सीन न लगवाने की जिद पर अड़ गए। इसके बाद अधिकारी सख्त हुए और पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मी की तहरीर पर भीड़ को उकसाने वाले अधेड़ पर रिपोर्ट दर्ज की गई। चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अभद्रता करने पर गया प्रसाद पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अन्य अभद्रता करने वाले ग्रामीणों की पहचान कर उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। भ्रामक प्रचार प्रसार करने वालो को भी छोड़ा नहीं जाएगा। इस मौके पर स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा ब्लॉक कर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
अभद्रता की घटनाएं बढ़ने से रोष
स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि 17 मई को बवीना में, 20 मई को कठपुरवा और शुक्रवार को बागी गांव में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ हुई अभद्रता से कर्मियों में रोष व्याप्त है। उनका कहना है, कि उनको सुरक्षा प्रदान की जाए, ताकि घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed