फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   scholarship exam

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आज

Sat, 19 Nov 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 19 Nov 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
scholarship exam
बीके एल्ड्रिच स्कूल में सीटिंग प्लान देखते स्कूल स्टाफ के लोग। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 20 नवंबर को स्थानीय बीकेडी एल्ड्रिच स्कूल में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सफल छात्रों को प्रोत्साहन स्वरूप उनकी पढ़ाई का एक साल का पूरा खर्च फाउंडेशन की ओर से दिया जाएगा। इस संबंध में शनिवार को बीकेडी एल्ड्रिच स्कूल में सिटिंग प्लान तैयार किया गया। परीक्षा प्रभारी
विज्ञापन


द्वारा कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति भी की गई। मर उजाला फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से यह छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित कर रहा है। इन वर्षों में उरई के कई छात्रों ने अपनी मेधा का प्रदर्शन कर छात्रवृत्ति हासिल की और अपना भविष्य उज्वल बनाया। इस बार जनपद से इस छात्रवृत्ति के लिए किए गए आनलाइन आवेदनों में से कुल 332 आवेदन ही स्वीकार किए गए। इन
विज्ञापन


अभ्यर्थियों की परीक्षा 20 नवंबर को उरई के झांसी रोड स्थित बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में कराई जाएगी। यह परीक्षा सुबह ठीक दस बजे शुरू होगी। परीक्षार्थियों को आधा घंटा पहले सेंटर पर पहुुंचना होगा। यह परीक्षा 90 मिनट यानि डेढ़ घंटे की होगी। इसमें 100 अति लघु उत्तरीय प्रश्नों का उत्तर ओएमआर शीट पर देना होगा। केंद्र व्यवस्थापक व प्रबंधक अजय
विज्ञापन
विज्ञापन


इटौरिया ने बताया कि मोबाइल फोन, कैलकुलेटर आदि कोई भी इलेक्ट्रानिक उपकरण परीक्षा कक्ष में नहीं ले जाने दिया जाएगा। परीक्षार्थी सिर्फ काले या नीले रंग का बाल प्वाइंट पेन

साथ लाएं। इसी पेन से ओएमआर सीट में उत्तर देने होंगे। शनिवार को स्कूल में सिटिंग प्लान तैयार कर लिया गया। इस दौरान परीक्षा प्रभारी अजय इटौरिया ने कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति की। इसमें गोविंद बनाफर, पुरुषोत्तम पुरवार  प्रधानाचार्य सीमा श्री खंडे, आशीष तिवारी आदि को परीक्षा निरीक्षकों के रूप में नियुक्त किया गया है।

 
प्रवेश पत्र न मिला हो तो ये लेकर आएं
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन में आवेदक द्वारा दिए गए ईमेल पते पर प्रवेशपत्र भेजे जा चुके हैं। फिर भी जिन आवेदकों को प्रवेश पत्र नहीं मिले हैं वे आवेदन पत्र की हार्डकापी और अपन स्कूल कालेज की हार्डकापी और अपने स्कूल कालेज का आईकार्ड लेकर परीक्षा केंद्रों पर आधा घंटा पहले उपस्थित हों। साथ ही एक पासपोर्ट फोटो भी साथ लाएं। इन कागजातों के आधार पर परीक्षार्थियों को उसी समय नया प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed