{"_id":"69f649faaff5e7cffe0b6cca","slug":"satyendra-became-the-chairman-of-madhya-pradesh-small-industries-corporation-orai-news-c-224-1-ori1005-143747-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: सत्येंद्र बने मप्र लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: सत्येंद्र बने मप्र लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष
Sun, 03 May 2026 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 03 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
कालपी। तहसील क्षेत्र के उरकरा कला गांव के मूल निवासी सत्येंद्र भूषण सिंह चौहान को मप्र सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग निगम लिमिटेड का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। मध्यप्रदेश शासन ने उन्हें दो वर्ष के कार्यकाल के लिए मंत्री के समकक्ष दायित्व सौंपा है।
सत्येंद्र सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कालपी के प्रबंधक हरिभूषण सिंह चौहान के छोटे भाई हैं। वह लंबे समय से मध्यप्रदेश में रहकर सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। इससे पहले वह मध्यप्रदेश शासन में वन निगम के अध्यक्ष तथा भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री का दायित्व भी निभा चुके हैं।
उनकी नियुक्ति पर कालपी के पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय महासचिव अशोक वाजपेयी सहित कई समाजसेवियों, शिक्षाविदों और बुद्धिजीवियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।