{"_id":"5ef63d068ebc3e432f25a72c","slug":"sanchari-abhiyan-in-orai-orai-news-knp567796221","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक से जुलाई चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक से जुलाई चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान
विज्ञापन
संचारी रोग नियंत्रण बैठक में मौजूद स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : ORAI
एक से 31 जुलाई तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सीएचसी में चिकित्सा अधीक्षक डॉ अशोक कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य कर्मियों व आशा बहुओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ।
चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य कर्मी व आशा बहु अपने अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मच्छरजनित बीमारियों के बारे में बताएंगी और बुखार, खांसी-जुकाम की लाइन एप लिस्टिंग करेंगी, ताकि उनकी जांच कराई जा सके।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों व आशा बहुओं को यह ध्यान रखना है कि दरवाजे या कुंडियों को न छुएं। आवाज देकर ही बुलाएं, ताकि वह किसी प्रकार के संक्रमण या बीमारी से ग्रसित न हों। उन्होंने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, साथ ही लगातार तीन टीमें गांव का भ्रमण करेंगी।
विज्ञापन
इस दौरान गोविंद शर्मा, शिवम तिवारी, रामकुमारी, ममता, रजनी, सीमा, मिथिलेश व बीना सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी व आशाएं मौजूद रहीं।