फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Samosa did not taste good, then the passenger reached the police station

Jalaun News: समोसे में नहीं आया स्वाद, तो थाने पहुंचा यात्री

Thu, 13 Jul 2023 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Samosa did not taste good, then the passenger reached the police station
उरई। कोटरा थाना क्षेत्र के सैदनगर निवासी अजय पाल हरियाणा में एक सिक्योरिटी कंपनी में गार्ड की नौकरी करता है। बुधवार की सुबह वह हरियाणा जाने के लिए स्टेशन पह पहुंचा। उसने प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित एक कैंटीन से दो समोसे खरीदे। यात्री का आरोप है कि समोसे में सिर्फ नमक, मिर्च के साथ आलू भरे हुए थे। जबकि उसमें जरा भी टेस्ट नहीं था। जब उसने कैंटीन संचालक से इसकी शिकायत की तो कैंटीन संचालक ने उसकी अनदेखी कर दी। इस पर वह जीआरपी थाने पहुंच गया। जीआरपी इंस्पेक्टर ने इसे उनके स्तर का मामला नहीं होने की बात कहकर स्टेशन अधीक्षक के पास जाने की सलाह दी। स्टेशन अधीक्षक ने यात्री को रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर शिकायत करने कहा। अजय पाल ने हेल्प लाइन नंबर पर कॉल लगाई। हेल्पलाइन से सीसीआई और खानपान निरीक्षक को जांच के लिए निर्देशित किया गया। खानपान निरीक्षक उमेश मिश्रा का कहना है कि वह आज अवकाश पर हैं। गुरुवार को आकर इसकी जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed