फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Salary of eight secretaries stopped, instructions to dispose of pending papers soon

Jalaun News: आठ सचिवों का वेतन रोका, लंबित प्रस्तरों का निस्तारण जल्द करने के निर्देश

Tue, 03 Jun 2025 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Salary of eight secretaries stopped, instructions to dispose of pending papers soon
उरई। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में सोमवार को रानी लक्ष्मीबाई सभागार में ग्राम पंचायतों से संबंधित ऑडिट आपत्तियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2017-18 के वार्षिक प्रतिवेदन से संबंधित लंबित ऑडिट प्रस्तरों की विस्तार से समीक्षा की गई। लापरवाही पर आठ सचिवों का वेतन रोका गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि छात्रवृत्ति, जेआरवाई, ग्राम निधि, निर्मल भारत अभियान, ब्याज मद व अन्य शीर्षों से संबंधित कुल 152 ऑडिट प्रस्तर अब भी लंबित हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि इनका निस्तारण जून के अंत तक हर हाल में कराया जाए। समीक्षा के दौरान आठ ग्राम पंचायत सचिवों की अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और उनके वेतन पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि जिन सचिवों को प्रोन्नति दी गई है, उनके वेतन से ऑडिट शुल्क की धनराशि की वसूली सुनिश्चित कराई जाए। सीडीओ को निर्देशित किया गया कि वे नियमित अंतराल पर बैठक आयोजित करें और ऑडिट प्रस्तरों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा करते हुए अद्यतन रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। समीक्षा बैठक में सीडीओ राजेंद्र श्रीवास, एडीएम संजय कुमार, डीपीआरओ राम अयोध्या प्रसाद, मुख्य वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद सिंह, और जिला लेखा परीक्षा अधिकारी विवेक कुमार सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed