फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Salary of 12 officers withheld for negligence

Jalaun News: लापरवाही बरतने पर 12 अधिकारियों का वेतन रोका

Fri, 23 Jun 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 23 Jun 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Salary of 12 officers withheld for negligence
उरई। आईजीआरएस और जनसुनवाई के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले 12 अधिकारियों पर जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने जून माह के वेतन आहरण पर रोक व स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन




जिलाधिकारी ने कहा आईजीआरएस व जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में हैं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। जनसुनवाई में विभागीय अधिकारियों द्वारा शत-प्रतिशत निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों में मुख्य चिकित्साधिकारी, उपजिलाधिकारी माधौगढ़, तहसीलदार उरई, तहसीलदार माधौगढ़, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका उरई, अधिशासी अभियंता बिजली प्रथम, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण, खंड विकास अधिकारी कदौरा, अधिशासी अभियंता नलकूप, रेवन्यू रिकार्ड कीपर, सहायक राजस्व सहायक आदि का वेतन लंबित प्रकरणों के अंतिम रूप से निस्तारण होने तक वेतन रोका है। साथ ही स्पष्टीकरण मांगा गया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस व जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक व समय से निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed